होम / CM Yogi: CM योगी ने बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा, कई बाढ़ पीड़ितों को दी राहत सामग्री

CM Yogi: CM योगी ने बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा, कई बाढ़ पीड़ितों को दी राहत सामग्री

• LAST UPDATED : July 11, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़),CM Yogi: श्रावस्ती में पिछले दिनों आई बाढ़ को लेकर आज सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रावस्ती पहुंचे यहां पर उन्होंने बाढ़ में फंसे हुए 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने वाले एवं पीड़ितों को पुरस्कृत किया वहीं पीएससी की फ्लड टीम जिसने रेस्क्यू ऑपरेशन करके 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला था उनको भी पुरुस्कृत किया वंही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें बाढ़ राहत सामग्री भी वितरित किया।

100 बाढ़ पीड़ितों को दी राहत सामग्री

श्रावस्ती में आज उत्तर प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। यहां पर उन्होंने 100 बाढ़ पीड़ितों को बढ़ राहत सामग्री दी। इसी के साथ मोहनपुर के 11 लोग जो बाढ़ में फंसे हुए थे। वहां के लोगों ने 118 पर फोन करके सहायता मांगी। जिसके बाद पीएसी की फ्लैट टीम मौके पर पहुंची और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। यहां पर मुख्यमंत्री ने इन 11 लोगों को प्रशस्ति पत्र दिया तो वही पीएससी की फ्लड टीम को भी पुरस्कृत कर इनाम देने की घोषणा की।

ALSO READ: UP Politics: सालों बाद कांग्रेस को मिली ‘संजीवनी’, सियासी माहौल में हलचल तेज 

प्रशासन को सख्त निर्देश दिए

वंही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाढ़ पीड़ित और बाढ़ में घिरे हुए लोगों को किसी प्रकार की कोई समस्या न होने पाए इसलिए प्रशासन को सख्त निर्देश दिये गये हैं। वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो बाढ़ में चार लोग बह गये थे और उनकी मृत्यु हो गई थी। उनको चार-चार लाख रुपए का चेक प्रदान किया है और संतावना दी।

ALSO READ: सुनसान जंगल में आधी रात को लड़की ने किया अजीब काम, वीडियो भी बन गई

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox