Tuesday, July 16, 2024
Homeउत्तर प्रदेशCM Yogi: धूमधाम से मनाया गया CM योगी का जन्मदिन, इस खास...

CM Yogi: धूमधाम से मनाया गया CM योगी का जन्मदिन, इस खास मौके पर 52 लोगों ने किया रक्तदान

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़),CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 52वां जन्मदिन सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज स्थित हिंदू भवन पर धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर 52 लोगों ने रक्तदान भी किया साथ ही एक विशाल केक काटकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दीर्घायु होने की सभी ने कामना की। पूर्व विधायक और हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र सिंह द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सदर विधायक श्यामधनी रही भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया पासवान ने भी शिरकत की।

पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह ने क्या कहा? 

पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजनीतिक और सामाजिक जीवन में आने की प्रेरणा उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली है। वह हमेशा से उनके प्रशंसक रहे। और आज वह जिस मकाम पर हैं वह योगी आदित्यनाथ की देन है । उन्होंने कहा कि हर वर्ष योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन धूमधाम से मनाते हैं और जितने साल के वह होते हैं उतने लोगों द्वारा यहां पर रक्तदान भी किया जाता है।

ALSO READ: लंबे टाइम तक पॉटी ना आने से शरीर पर क्या पड़ेगा असर? जानें

52 लोगों ने किया रक्तदान

इसी कड़ी में आज इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया और बर्थडे केक काट कर खुशियां मनाई गई साथ ही 52 लोगों ने रक्तदान भी किया उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दीर्घायु होने की कामना भी की।

ALSO READ: Uttar Pradesh Weather: UP में होगी तेज बारिश, जानिए कब

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular