Wednesday, July 3, 2024
HomeBreaking NewsCM Yogi 'Janata Darbar' : गोरखपुर में सीएम योगी ने किया 'जनता...

CM Yogi ‘Janata Darbar’ : गोरखपुर में सीएम योगी ने किया ‘जनता दर्शन’, सुनी जनता की फरियाद

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) CM Yogi Janata Darbar गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में ‘जनता दर्शन’ किया। जहा उन्होंने लोगों की फरियाद सुनी।

  • हिंदू सेवाश्रम में लगाया जनता दरबार
  • अधिकारियों को दिया निर्देश

हिंदू सेवाश्रम में लगाया जनता दरबार

आज 14 – 05 – 2023 दिन रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे। सीएम योगी ने रविवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगा।

मौके पर मौजूद अधिकारियों को सीएम ने निर्देश दिया कि हर किसी के साथ न्याय होना चाहिए। सीएम ने अधिकारीयों को आदेश दिया कि पीड़ितों को थाने में ही हर हाल में न्याय मिलना चाहिए और दोषियों को जेल में डाला दिया जाए।

बता दे, पहले कि तरह सीएम के इस जनता दरबार में भी बड़ी संख्या में जमीन-जायदाद और इलाज के मामले आए। सीएम ने जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को जमीन की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने को कहा।

अधिकारियों को दिया निर्देश

सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि हम आगे बढ़कर यह सुनिश्चित करें कि किसी भी व्यक्ति का इलाज धन के अभाव में रुकने न पाए। सीएम ने 500 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनी।

आज रविवार की सुबह हमेशा की तरह योगी ने सबसे पहले गुरु गोरखनाथ का दर्शन किया और विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका दर्शन-पूजन भी किया। सीएम हमेशा की भाति मंदिर परिसर के भ्रमण और गोसेवा के बाद हिंदू सेवाश्रम भी जायेंगे।

सीएम योगी से फरियाद लेकर हजारो की संख्या में लोग आते रहते है। फ़िलहाल सीएम अभी लोगों की सुन कर उस पर अधिकारीयों से विचार विमर्श कर रहे है।

also read – अयोध्या में भगवान राम ने बीजेपी पर बरसाई कृपा, मेयर सीट पर बीजेपी का दबदबा

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular