Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशCM Yogi May Contest From Ayodhya in UP Election: अयोध्या से चुनाव...

CM Yogi May Contest From Ayodhya in UP Election: अयोध्या से चुनाव लड़ सकते हैं सीएम योगी आदित्यनाथ, सीएम के ओएसडी और गुजरात के विधायक परख रहे अयोध्या का मिजाज

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, अयोध्या:
CM Yogi May Contest From Ayodhya in UP Election: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Elections 2022) की तारीख के ऐलान के लिए जल्द ही चुनाव आयोग अधिसूचना जारी कर सकता है। प्रदेश में सबसे के राजनीतिक गलियारों में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनाव लड़ने की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है। राजनीतिक दिग्गजों की माने तो सीएम अयोध्या, गोरखपुर, काशी और मथुरा से चुनाव लड़ सकते हैं। अपने चुनाव लड़ने के बारे में सीएम ने पिछले दिनों कहा था कि जहां पार्टी चुनाव लड़ने को कहेगी, मैं वहां से चुनाव लड़ुंगा।

पिछले दिनों सीएम के अयोध्या दौरे के साथ ही उनके ओएसडी संजीव सिंह और गुजरात के विधायकों का अयोध्या में डेरा डालना चर्चा का विषय बना हुआ है। भाजपा ने गुजरात के विधायकों को अयोध्या में पर्यवेक्षक नियुक्त कर अयोध्या के मिजाज को परखने की कोशिश शुरू कर दी है। भाजपा उम्मीद लगा रही है कि अयोध्या के जरिए पूरे उत्तर प्रदेश को साधा जा सकता है।

अयोध्या पहुंचे सीएम के ओएसडी CM Yogi May Contest From Ayodhya in UP Election

भाजपा सीएम को अयोध्या सीट से विधानसभा चुनाव में उतारना चाहती है। लेकिन आधिकारिक तौर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सीएम के ओएसडी संजीव सिंह अयोध्या में हैं और वहां योगी के चुनाव लड़ने को लेकर फीडबैक ले रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम के ओएसडी संजीव सिंह गुरुवार को अयोध्या पहुंचे थे जहां उन्होंने सर्किट हाउस में पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। ओएसडी ने सीएम की तरफ से कार्यकर्ताओं को भेजे गए उपहार भी दिए। इन उपहारों में बैग, मोबाइल, शॉल, कपड़े थे। कार्यकर्ताओं को योगी सरकार की पांच साल की उपलब्धियों की बुकलेट भी दी गई थी।

ओएसडी ने अयोध्या के चुनावी हालात को समझा CM Yogi May Contest From Ayodhya in UP Election

सीएम ओएसडी ने शुक्रवार को मंडल इकाईवार बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अयोध्या और देवकली के पदाधिकारियों से बातचीत कर चुनावी हालात को समझा। पार्टी के ज्यादातर कार्यकर्ता और नेताओं का कहना है कि अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या से चुनाव लड़ते हैं तो इसका असर पूरे राज्य में दिखाई देगा और इससे पार्टी को फायदा मिलेगा।

Read More: Election Commission Press Conference Today: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आज हो सकता है चुनाव का ऐलान, दोपहर 3.30 बजे चुनाव आयोग करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE
Vaibhav Shukla
Vaibhav Shuklahttps://barista168.com/
Sub-Editor @ India News, Everything seems impossible until it's done.
RELATED ARTICLES

Most Popular