Friday, July 5, 2024
HomeGovernment ActionCM Yogi: दो करोड़ लोगो को मिलेगा रोजगार, देश की सबसे बड़ी...

CM Yogi: दो करोड़ लोगो को मिलेगा रोजगार, देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है UP

- Advertisement -

CM Yogi: (UP is poised to become the country’s largest economy, two crore people will get employment) CM योगी अपने प्रदेशवासियों को एक के बाद एक तोहफा दे रहें हैं। पहले तो वीएफएस ग्लोबल वीजा एप्लिकेशन सेंटर का उद्घाटन किया। ताकि लोगो को विदेश जाने के लिए दिल्ली तक दौड़ भाग न करनी पड़े। और अब अब युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के लिए भी यूपी सरकार हर तरह के संभव प्रयास कर रही है।

cm yogi
file photo

Lucknow : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सुशासन यात्रा में आए युवा मोर्चा के पदाधिकारियों से संवाद किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर हो रहा है। हमारें देश में सबसे अधिक युवा यूपी में हैं, अब युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के लिए सरकार हर तरह के संभव प्रयास कर रही है।

दो करोड़ लोगों को अब रोजगार मिलेगा

साथ ही मुख्यमंत्री ने युवाओं को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और जी-20 समिट के आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि सबसे बड़ा निवेश सम्मेलन हो रहा है। इसमें 20 लाख करोड़ से अधिक का निवेश आएगा और दो करोड़ लोगों को अब रोजगार मिलेगा। अयोध्या में हो रहे विकास कार्यों और 6 वर्ष में UP में आए बदलाव की जानकारी भी युवाओं को दी। इसके अलावा राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने राजभवन में सभी से मुलाकात कर उन्हें दोपहर भोज दिया।

यात्रा अलग-अलग स्थानों का भ्रमण भी करेगी

बता दें कि BJP प्रदेश मुख्यालय पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय सुशासन यात्रा 5 फरवरी तक यूपी में रहेगी। यात्रा अयोध्या, बस्ती और गोरखपुर में अलग-अलग स्थानों का भ्रमण भी करेगी।

also Read:- यात्रीगण यहाँ ध्यान दें: रेलवे पुलिस चेक कर सकती है ट्रेन टिकट? जानें नियम

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular