Thursday, July 4, 2024
HomeBreaking NewsUP POLITICS : सहारनपुर से चुनावी प्रचार का शंखनाद करेंगे सीएम योगी,...

UP POLITICS : सहारनपुर से चुनावी प्रचार का शंखनाद करेंगे सीएम योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

- Advertisement -

INDIA NEWS (इंडिया न्यूज़), सहारनपुर : सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल शांकभरी देवी की पावन धरती से नगर निकाय चुनाव का शंखनाद करेंगे। मुख्यमंत्री 70 मिनट तक सहारनपुर में मतदाताओं की नब्ज टटोलेंगे। सहारनपुर के बाद सीएम शामली और उसके बाद अमरोहा में जाएंगे।

टक्कर का होगा मुकाबला

सहारनपुर नगर निकाय चुनाव का मुकाबला इस बार टक्कर का होने वाला है। भाजपा हर चुनाव प्रचार की शुरुआत शांकभरी देवी की पावन धरा सहारनपुर से करती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को नगर निकाय चुनाव की शुरुआत करने को सहारनपुर आ रहे हैं। शासन की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार सीएम स्पेशल प्लेन से सरसावा एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचेंगे।

वहाँ से हेलीकॉप्टर से जनता रॉड स्थित बने हेलीपैड पर लैंड करेंगे। उसके बाद जनता रोड स्थित महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान पर सभा स्थल पर पहुंचेंगे। जनसभा में सीएम मेयर प्रत्याशी डॉ अजय सिंह के पक्ष में वोट मांगेंगे।

सीएम की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से कड़े इंतजाम किए गए हैं। त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में मुख्यमंत्री की सभा होगी। पुलिस के साथ पीएससी और आरआरएफ की टीम को भी लगाया है।

मुख्यमंत्री 50 मिनट तक जनसभा को संबोधित कर धार देने का काम करेनंगे। वही सीएम के आगमन को लेकर भीड़ जुटाने को भाजपा के पदाधिकारी तैयारी में जुटे हुए है।

ALSO READ- ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान हुआ जलकर राख

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular