Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशCMS स्कूल के संस्थापक जगदीश गांधी का निधन, 23 जनवरी को किया...

CMS स्कूल के संस्थापक जगदीश गांधी का निधन, 23 जनवरी को किया जाएगा देह संस्कार

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Jagdish Gandhi Passed Away: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित सीएमएस स्कूल के संस्थापक डॉ. जगदीश गांधी का 87 वर्ष की उम्र में रविवार को अपनी आखरी सांस ली। वह लंबे समय से से बीमार थे चल रहे थे।उनके निधन के बाद राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है, डॉ. जगदीश गांधी का मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। जिसके बाद आज सवेरे उन्होंने अंतिम सांस ली।

23 जनवरी को होगा देह संस्कार

उनके परिवार ने अपने बयान में कहा है कि 25 दिनों के संघर्ष के बाद आज 22 जनवरी की सुबह 87 वर्ष की आयु में हमारे प्रिय डॉ. जगदीश गांधी का निधन हो गया। गांधी परिवार ने बताया है कि जो लोग उनके अंतिम दर्शन करना चाहते हैं, उनके लिए 23 जनवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक सीएमएस गोमतीनगर एक्सटेंशन परिसर के ऑडिटोरियम हॉल में उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा। इसके बाद उनका देह संस्कार किया जाएगा।

महात्मा गांधी से प्रभावित रहा उनका जीवन

डॉ जगदीश गांधी एक प्रखर साहित्यिक माने जाते हैं।शिक्षा के क्षेत्र में उनका अहम योगदान रहा है, डॉ जगदीश गांधी का जन्म अलीगढ़ के बरसौली गांव में हुआ था। बचपन से ही वह महात्मा गांधी और राजा महेंद्र प्रताप के जीवन ने काफ़ी प्रभावित थे। उन्होंने अपनी पत्नी सात्विक गांधी के साथ सिटी मॉन्टेसरी (क्रियाशील शिक्षण) प्राप्त की थी। जो अब बहुत लोकप्रिय है और प्रसिद्ध सीएमएस के नाम से आज भी जाना जाता है।

डॉ. जगदीश गांधी ने केवल पाँच बच्चों के साथ साल 1959 में सीएमएस अपने स्कूल की शुरुआत की थी। यहाँ पर पहली कक्षा से बारहवीं तक की पढ़ाया जाता था।इस स्कूल के बच्चे हर साल बहुत अच्छा रिज़ल्ट देते हैं. 1999 से दुनिया सबसे बड़े स्कूल का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड सीएमएस के नाम पर ही दर्ज है। साल 2014 में उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसी नागरिक को दिए जाने वाले सर्वोच्च अवॉर्ड यश भारती पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

ALSO READ:

Tourist places in ayodhya: राम मंदिर घूमने के बाद इन जगहों पर जरूर करें दर्शन, यहां जानें पूरी डिटेल  

कैंसर के खतरे को बढ़ाते हैं ये फूड आइटम्स, आज ही बना लें दूरी

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular