Friday, July 5, 2024
HomePoliticsCongress News: मसूरी में भारतीय युवा कांग्रेस के पोस्टकार्ड अभियान, ‘जवाब दो...

Congress News: मसूरी में भारतीय युवा कांग्रेस के पोस्टकार्ड अभियान, ‘जवाब दो मोदी जी’ का किया शुभारम्भ

- Advertisement -

इंडिया न्यूज: (Indian Youth Congress’s postcard campaign) मंगलवार को मसूरी में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पछवादून देहरादून निंषात कुमार और मसूरी विधानसभा अध्यक्ष रोहित ठाकूर ने पोस्टकार्ड अभियान ‘जवाब दो मोदी जी’ की शुरूआत की। जिसमे उनके द्वारा सरकार से तीन सवाल पुछे गए।

खबर में खास:-

  • मसूरी में पोस्टकार्ड अभियान ‘जवाब दो मोदी जी’ की शुरूआत
  • पीएम मोदी की मित्रता के संबंध में तीन प्रश्न पूछे
  • मजबूत लोकतंत्र का मजाक तंत्र बना कर रखा

 

पीएम मोदी की मित्रता के संबंध में तीन प्रश्न पूछे

भारतीय युवा कांग्रेस के पोस्टकार्ड अभियान ‘जवाब दो मोदी जी’ का मंगलवार को मसूरी में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पछवादून देहरादून निंषात कुमार और मसूरी विधानसभा अध्यक्ष रोहित ठाकूर ने शुरूआत की। मसूरी के एक रेस्टारेंट में पत्रकार वार्ता करते हुए यूथ कांग्रेस के नेताओ ने बताया कि यूथ कांग्रेस द्वारा देषभार में पोस्टकार्ड अभियान की षुरूआत कर प्रदेश के ज़िला मुख्यालयों और सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली आवास के पते पर पोस्टकार्ड पत्र भेजेगी। पोस्टकार्ड में पूंजीपति अदाणी और पीएम मोदी की मित्रता के संबंध में तीन प्रश्न पूछे गए हैं।

उन्होंने कहा कि तीन सवालों में-

1) पहला सवाल अडानी को भाजपा द्वारा ब तक कितने करोड़ रुपये का फंड दिया गया है।
2) दूसरा सवाल आपके आधिकारिक विदेशी देशों की यात्रा के बाद अडानी को कितने ठेके मिले।
3) तीसरा सवाल कि हमें ये बताए अडानी दुनिया में सबसे अमीर आदमी की श्रेणी में 609 स्थान से 8 वर्षों में दूसरे स्थान में कैसे आये।

मजबूत लोकतंत्र का मजाक तंत्र बना कर रखा

उन्होंने कहा कि मित्र अडानी को खुश करने के लिए प्रधानमंत्री ने सबसे मजबूत लोकतंत्र का मजाक तंत्र बना कर रख दिया है। लोकतंत्र की हत्या कर राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के विरोध में युवा कांग्रेस लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस कड़ी में पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है राहुल गांधी को निशाना बनाया जा रहा है। कांग्रेस तीन सवालों को लेकर लोगों के बीच जाएगी यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर घर घर जाकर आम जनता से पोस्ट कार्ड भरवाएंगे जिससे कि अधिक संख्या में लोग यूथ कांग्रेस के इस अभियान से जुड़े जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सवालों को प्रधानमंत्री तक पहुंचाया जा सके।

Also Read: Haridwar News: कांग्रेस ने नई कार्यकारिणी के लिए मां गंगा का पूजन कर चुनाव में जीत का आशीर्वाद मांगा

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular