Wednesday, July 3, 2024
Homeउत्तर प्रदेशCongress: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी को पहुंचेगी उत्तर प्रदेश, तीन...

Congress: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी को पहुंचेगी उत्तर प्रदेश, तीन जिलों में होकर गुजरेगी यात्रा 

- Advertisement -

Congress

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh)। राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। इसी क्रम में देश के कई हिस्सों का दौरा करने के बाद यह यात्रा 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। यहां से यात्रा हरियाणा के लिए रवाना होगी। इस दौरान राहुल गांधी अति पिछड़ा वर्ग के नेताओं से अपनी परेशानियों पर बात करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस ने सियासी माहौल बनाया हुआ है।

5,000 से अधिक लोग होंगे शामिल
यात्रा के दौरान राहुल गांधी यूपी के लोगों को सम्बोधित भी करेंगे। पार्टी के जिला अध्यक्ष अवनीश काजला के अनुसार इस यात्रा में मेरठ से करीब 5,000 से अधिक लोग जुड़ेंगे। साथ ही कांग्रेस ने अन्य गैर भाजपा पार्टियों के सदस्यों को भी यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण भेजा है।

तीन जिलों में होकर गुजरेगी
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश के 3 जिलों से होकर गुजरेगी। करीब 4 दिनों के लिए यूपी में यह यात्रा चलेगी। इस दौरान पहले यात्रा गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। फिर 4 फरवरी को बागपत, 5 जनवरी को शामली और 6 को कैराना होते हुए यात्रा हरयाणा के लिए निकल जाएगी। इस दौरान उत्तर प्रदेश में यात्रा 110 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh: जिहादी विचारधारा का प्रचार करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, युवाओं को कट्टरपंथी बनाने का आरोप 

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular