Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशCongress Vs BJP: सलमान खुर्शीद बोले- हमारे मुख्य नेता गांधी परिवार से,...

Congress Vs BJP: सलमान खुर्शीद बोले- हमारे मुख्य नेता गांधी परिवार से, भाजपा का पलटवार- खड़गे सिर्फ रबर स्टैंप प्रेसिडेंट

- Advertisement -

Congress Vs BJP

इंडिया न्यूज, मथुरा (Uttar Pradesh)। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में तीन जनवरी को प्रवेश करेगी। लेकिन इससे पहले जुबानी जंग शुरू हो गई है। मथुरा में पूर्व सांसद सलमान खुर्शीद ने कहा कि हमारे कई नेता हैं। मैं भी एक नेता हूं मगर हमारे मुख्य नेता गांधी परिवार से हैं, मल्लिकार्जुन खड़गे हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष है। अगर मैं कहूं कि खड़गे जी नेता हैं और राहुल गांधी नहीं तो ये गलत बात होगी। जो खड़गे जी का भी नेता है वो हमारा नेता हैं। इस पर भाजपा ने पलटवार किया है।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि सच सामने आ गया है। कांग्रेस वंशवाद में विश्वास करती है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि कांग्रेस अध्यक्ष कौन बनता है, सलमान खुर्शीद के अनुसार कमान सोनिया गांधी और राहुल गांधी के पास होगी। मल्लिकार्जुन खड़गे को रिमोट कंट्रोल प्रेसिडेंट कहें या रबर स्टैंप प्रेसिडेंट?

मैंने राम का नाम लिया तो भाजपा को क्यों बुरा लगे
सलमान खुर्शीद ने कहा कि हम भारत के हर वर्ग को जोड़ने निकले हैं और राहुल गांधी ने सैकड़ों किलोमीटर यात्रा के दौरान से कश्मीर तक जाना है। वहीं उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए बताया कि मैं भगवान राम का नाम लेता हूं, तो इसमें बुरा क्या है और गांधीजी ने कहा है कि ईश्वर अल्लाह तेरो नाम सबको सम्मति दे भगवान और मैं हर बार भगवान राम और भगवान श्री कृष्ण का नाम लेता हूं तो उन्हें तकलीफ क्यों?

कोर्ट के बाहर मथुरा विवाद पर बने सहमति
सलमान खुर्शीद ने मथुरा के श्री कृष्ण जन्मभूमि और मस्जिद के विवाद पर कहा कि हम तो यही कहेंगे कि अभी रिपोर्ट के लिए कोर्ट ने आदेश दिया है। सर्वे के लिए नहीं। मगर यहां पर दोनों लोग बड़े सौहार्द के साथ रहने वाले हैं। यही नाता बना रहे। कोर्ट के बाहर आ कर बात बनती है तो बेहतर है।

यह भी पढ़ें: ताजमहल देखने आए पर्यटक की कोविड रिपोर्ट आई पॉजिटिव, विदेशी ‘लापता’

Connect Us Facebook | Twitte

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular