Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशConspiracy to kill BJP Candidate in Ballia : भाजपा प्रत्याशी दयाशंकर के...

Conspiracy to kill BJP Candidate in Ballia : भाजपा प्रत्याशी दयाशंकर के काफिले पर हमला

- Advertisement -

Conspiracy to kill BJP Candidate in Ballia

इंडिया न्यूज, बलिया :

Conspiracy to kill BJP Candidate in Ballia  बलिया ( Ballia) जिले की नगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के काफिले पर दुबहर थाना इलाके के आखार में रात लगभग 12:30 बजे हमला हुआ। हमले में उनके साथ चल रहे भाजपा नेता टुनजी पाठक का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने एक वाहन व चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। भाजपा प्रत्याशी ने हत्या साजिश का आरोप लगाया है।

निजी सुरक्षा गार्डों की वजह से बच गए भाजपा प्रत्याशी

भाजपा प्रत्याशी के पास वाई श्रेणी की सुरक्षा है और निजी सुरक्षा गार्ड भी हैं। हमला होने के बाद सुरक्षाकर्मियों के मोर्चा संभालने पर हमलावर भाग निकले। हालांकि लखनऊ में पंजीकृत एक वाहन और उसके ड्राइवर को पकड़ लिया गया। पकड़ा गया वाहन नगर विधानसभा से सपा से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी नारद राय के काफिले का है और लखनऊ में पंजीकृत है। दयाशंकर सिंह ने आरोप लगाया कि जिस तरीके से कृष्णानंद राय की हत्या की गई। उसी तरीके से मेरी हत्या करने की साजिश रची गई है। मेरे साथ वाई श्रेणी की सुरक्षा है और निजी सुरक्षा गार्ड इसकी वजह से उनकी जान बच गई।

मुख्तार अंसारी का नाम आया सामने

भाजपा प्रत्याशी ने इस साजिश के पीछे मुख्तार अंसारी के नाम पर संदेह किया है। फिलहाल पकड़े गए वाहन और उसके ड्राइवर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि वाहन पर हमला हुआ है। एफआईआर पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Also Read : Ruckus over Distributing Money in Deoria : सपा-भाजपा समर्थकों में मारपीट के बाद फायरिंग, पांच घायल

Read More : Fight in Peoples of SC and Tyagi in Village : दो पक्षों में मारपीट व पथराव, पुलिसकर्मी समेत कई घायल

Also Read : PM Modi Rally in Sonebhadra and Ghazipur : यूक्रेन में फंसे हर भारतीय को लाएंगे वापस, सोनभद्र में पीएम मोदी ने किया वादा

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE
Ajay Dubey
Ajay Dubey
India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.
RELATED ARTICLES

Most Popular