Monday, July 1, 2024
Homeउत्तर प्रदेशCovid-19 Case Update in Mathura: वृंदावन के महिला आश्रय सदन में फूटा...

Covid-19 Case Update in Mathura: वृंदावन के महिला आश्रय सदन में फूटा कोरोना बम, पिछले 24 घंटे में 235 नए केस आए सामने

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, मथुरा:
Covid-19 Case Update in Mathura: देश में लगातार कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। रोजाना लाखों की संख्या में नए केस सामने आ रहे हैं। मथुरा में भी कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। रविवार को 235 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 560 हो गई है। महिला आश्रय सदन (Women’s Shelter House) में रह रही 225 महिलाओं से 27 महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को सदन में ही आइसोलेट कर दिया गया है। इसके साथ ही पूरे सदन को सेनेटाइज किया जा रहा है। जिला प्रोवेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी ने बताया कि आश्रय सदन में हर महीने महिलाओं की टेस्टिंग कराई जाती है।

वृंदावन में मिले 71 कोरोना पॉजिटिव Covid-19 Case Update in Mathura

रविवार को आई कोरोना रिपोर्ट में सबसे ज्यादा मरीज वृंदावन में निकले हैं। यहां 71 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बांके बिहारी मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं की रेंडम सैंपलिंग की जा रही है। कोरोना की शुरूआत से अब तक मथुरा में 20,901 लोग कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। इनमें से 19,947 लोग इसे मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 402 लोगों की मौत हुई है।

Read More: Yogi Government Approved VRS of Aseem Arun: कानपुर पुलिस कमिश्नर असीम अरूण का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति आवेदन योगी सरकार ने किया मंजूर, भाजपा से कन्नौज सदर से लड़ेंगे चुनाव

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
Vaibhav Shukla
Vaibhav Shuklahttps://barista168.com/
Sub-Editor @ India News, Everything seems impossible until it's done.
RELATED ARTICLES

Most Popular