Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशअलीगढ़Aligarh Up News: प्रकृति के कहर से अलीगढ़ के मकानों में भी...

Aligarh Up News: प्रकृति के कहर से अलीगढ़ के मकानों में भी आ रही है दरारें, इस घटना से स्थानीय लोगों परेशान

- Advertisement -

Aligarh Up News: उत्तराखंड के जोशीमठ में भू-धंसाव की घटना ने पुरे भारत को हैरान कर दिया है। इसी बीच अलीगढ़ के कंवरीगंज इलाके के कई घरों में दरर की जानकारी सामने आ रही है। वहा के स्थानीय लोगों में इन दरारों से काफी दहशत फैले हुई है।

पाइप लाइन बिछाने की वजह से आई दरारे

स्थानीय लोगो ने बताया की पिछले कई दिनों से यहा के कुछ घरों में दरारें आ गई हैं। जिसकी वजह से स्थानीय लोग दहशत में रहने के लिए मजबूर हैं। हमने विभाग में इस बात की शिकायत भी दर्ज की है।

लेकिन नगर निगम अधिकारी के तरफ से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अधिकारी के द्वारा केवल आश्वासन दिया जा रहा हैं। इसकी वजह से यहा के लोगो में बहुत डर बना हुआ है।

दरअसल, स्थानीय लोगों के कहा की इस इलाके में स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा पाइप लाइन बिछाई गई थी। वह पाइप लाइन कथित तौर पर लीक हो रही है। जिसके वजह से घरों में दरारें आ रही हैं।

अफशा मशरूर ने अधिकारियो पर लगाए आरोप

अफशा मशरूर जो उस इलाके की स्थानीय है उन्होंने मीडिया को बताया कि करीब 4 दिन हो गए हैं। हमने विभाग को इसके बारे में जानकारी दी थी, लेकिन नगर निगम के अधिकारियो के तरफ से अभी तक किसी प्रकार की मदद नहीं मिला है। अफशा ने अधिकारियो पर आरोप लगते हुई कहा की हमे आतंक में जीने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

अधिकारी ने मामले को संज्ञान में लिया

जिसके बाद नगर निगम के अपर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने पूरे मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा है कि मामले में विभाग द्वारा जल्द करवाई की जाएगी। साथ ही कहा है कि हमें अभी सूचना मिली है कि कांवरीगंज क्षेत्र में कुछ मकानों में दरारें आ गई हैं। हमारी टीम मौके पर जा कर जांच करेगी और जरुरत पड़ने पर सभी प्रकार की मदद करेगी।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular