Thursday, July 4, 2024
Homeटॉप न्यूज़Cricket World Cup 2023: भारत- अफगानिस्तान के मैच के बीच वायरल इस...

Cricket World Cup 2023: भारत- अफगानिस्तान के मैच के बीच वायरल इस तस्वीर ने जीता सबका दिल, VIDEO हुआ वायरल

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Cricket World Cup 2023: 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। इस मैच में अफगानिस्तान ने भारत को जीत के लिए 273 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे भारत ने आसानी से हासिल कर लिया।भारत के लिए रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसके बाद रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। साथ ही विराट कोहली और नवीन उल हक एक दूसरे को गले लगाते नजर आए। उनका वीडियो सोशल नेटवर्क पर लोकप्रियता हासिल कर रहा है।

विराट-नवीन ने एक दूसरे को गले लगाया

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में एक और नजारा देखने को मिला। जब नवीन उल हक और विराट कोहली एक दूसरे से बात करते दिखे। नवीन भारतीय बल्लेबाज विराट के पास आते हैं और हंसते हुए कुछ कहते हैं। इस पर विराट भी मुस्कुराते हैं और उनके कंधे पर हाथ रख देते हैं। दोनों को एक-दूसरे को गले लगाते हुए भी देखा गया। मैच के बीच में विराट ने स्टेडियम में बैठे फैन्स को नवीन को ट्रोल करने से मना किया।

IPL से शुरु हुआ था विवाद

आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जाइंट्स और आरसीबी के बीच मैच के दौरान विराट कोहली और अफगानी नवीन हक के बीच लड़ाई हो गई। बाद में दोनों खिलाड़ियों ने हाथ मिलाया। बाद में गौतम गंभीर भी मैदान में उतरे।

रोहित शर्मा ने खेली शानदार पारी 

रोहित शर्मा ने दिल्ली कि अरुण जेटली स्टेडियम में कुछ ऐसा ही काम कर दिखाया है। बता दें, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बिना खाता खोले आउट होने वाले कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार शतक जमाया है। बता दें,इस मैच में कप्तान ने महज 63 गेंदों में सेंचुरी लगाई। इस शतक के साथ उन्होंने सचिन के वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया। रोहित शर्मा वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। रोहित ने वर्ल्ड कप 2023 में 7वां शतक लगाया इससे पहले ये रिकॉर्ड सचिन के नाम था।

Also Read: Uttarakhand News: PM मोदी आज पहुंचेंगे उत्तराखंड, देवभूमी की जनता को देंगे ये सौगात

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular