इंडिया न्यूज, आगरा:Crime In Agra आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी होतम सिंह पर उनकी ही पत्नी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मेरे पति आए दिन मेरी पिटाई करते हैं। उन्होंने ने एसएसपी सुधीर कुमार सिंह को दिए प्रार्थनापत्र में कहा कि बच्चों को भी घर से निकाल दिया है।
पति ने घर से निकाल दिया है Crime In Agra
महिला ने बताया कि उसकी शादी को 11 साल हो चुके हैं। उसके दो बच्चे हैं। पति ने घर से निकाल दिया है। इस कारण बच्चों को खाना-पीना भी नहीं मिल पा रहा है। वह बच्चों को लेकर भटकने को मजबूर है। नवंबर 2021 में भी पति ने पिटाई की थी। तब मुकदमा दर्ज कराया था। पति के कहने पर उसका भाई भी उसे पीटता है।
READ ALSO: Oil Traders taking Advantage of Russia-Ukraine War : कानपुर डीएम ने छापेमारी के लिए बनाई सात टीमें