Monday, July 1, 2024
HomeCrime NewsCrime: CCTV में कैद घटना! बच्चों को कार से कुचलकर मारने की...

Crime: CCTV में कैद घटना! बच्चों को कार से कुचलकर मारने की कोशिश

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज), Crime: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में एक कार चालक ने घर के बाहर खेल रहे, बच्चों को कुचलने की कोशिश की। शिकायत करने पर कार चालक ने कार से उतरकर गाली -गलौज और मारपीट की। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह है पूरा मामला

रामगढ़ताल के तारामंडल क्षेत्र में गुरुवार को कार चालक ने घर के बाहर खेल रहे बच्चों को कुचलने का प्रयास किया। विरोध करने पर चालक ने बच्चों के पिता का गला दबा दिया और गाली -गलौज की। पीड़ित अमित कुमार पांडेय ने शुक्रवार को रामगढ़ताल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें: Climate Change: खतरे की चेतावनी! पिघलते ग्लेशियरों से बनी झीलें

पुलिस ने आरोपी दंपती एचजी सिद्धार्थ एन्क्लेव निवासी राजीव तिवारी और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

मूल रूप से मुजफ्फरपुर के लहलादपुर के रहने वाले अमित पांडेय ने बताया कि वह अपने पूरे परिवार के साथ सिद्धार्थ एन्क्लेव, तारामंडल में किराए के कमरे में रहते हैं। गुरुवार शाम करीब 05:30 बजे उनके बच्चे आयशा नारायण और प्रिशा नारायण घर के सामने खेल रहे थे। इसी दौरान आरोपी राजीव तिवारी ने अपनी कार से बच्चों को रौंद दिया। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो उसे रोका गया, जिससे उसने कार पीछे की। कार की चपेट में आने से दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया

सीईओ कांत अंशिका वर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद रामगढ़ताल पुलिस ने आरोपी दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्यवाई होगी।

ये भी पढ़ें: UP Rains: आ गया मानसून! अगले 48 घंटे झमाझम बारिश, कई जिलों में “ऑरेंज अलर्ट” जारी

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular