Friday, July 5, 2024
HomeअपराधCrime News: कानपुर में पत्नी ने की पति की हत्या, शव घर...

Crime News: कानपुर में पत्नी ने की पति की हत्या, शव घर में दफनाया, ऐसे खुला मौत का राज..

- Advertisement -

Crime News: (Wife killed husband in Kanpur, buried dead body at home) बिधनू थाना क्षेत्र में पत्नी ने पति की हत्या कर शव को घर में गड्ढा खोदकर दफनाया। दोनों के बीच छह हजार रुपये को लेकर विवाद के चलते पत्नी ने उठाया यह कदम। पुलिस द्वारा सख्ती करने पर महिला ने हत्या का राज उगला।

पैसो के विवाद के चलते की हत्या

कानपुर से पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मशार करने वाली खबर सामने आई है। जहां कानपुर के बिधनू के सुरौली गांव में छह हजार रुपये विवाद में पत्नी ने पति की हत्या कर दी। बता दें कि, पत्नी ने एम्बुलेंस चालक पति की गमछे से गला कसकर हत्या करने के बाद शव को घर के आगे गड्ढा खोदकर उसमे दफना दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की निशानदेही पर गड्ढा खोदकर शव को बरामद किया। और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

पूरा मामला..

बता दें कि, उमेश कुमार यादव एक निजी एम्बुलेंस चलाक था। उसके घर में पत्नी मोनिका और दो बच्चे रिया व उत्कर्ष रहते हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उमेश ने कुछ दिन पहले एक भैंस बेची थी, जिसके छह हजार रुपये मोनिका के पास थे। रुपये मांगने को लेकर दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। जिसके बाद मंगलवार दोपहर को मौका मिलने पर मोनिका ने उमेश की गमछे से गला कसकर हत्या कर दी। हत्या के बाद मोनिका ने पति के शव को जमीन में गड्ढा खोदकर दफना दिया। किसी को कानो- कान इस बात की खबर ना हो इसके लिए उसने बेड को दफनाए हुए स्थान के ऊपर डाल दिया।

मां ने पुलिस को बात की सूचना दी

दो दिन से उमेश को कहीं नही पाए जाने पर मंगलवार को मां शिवदेवी ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मोनिका के साथ सख्ती से पूछताछ की। पुलिस द्वारा सख्त से पूछने पर उसने उमेश की हत्या का राज खोल दिया। डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि शव बरामद होने के बाद महिला के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular