होम / Moradabad News : दहेज में कार न देने पर मिला तीन तलाक, ससुराल वालों पीटा, देवर ने की अश्लील हरकत

Moradabad News : दहेज में कार न देने पर मिला तीन तलाक, ससुराल वालों पीटा, देवर ने की अश्लील हरकत

• LAST UPDATED : July 31, 2023

India News (इंडिया न्यूज) Moradabad News : यूपी के मुरादाबाद में एक घटना सामने आई है जहां दहेज में कार की मांग पूरी न करने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया और देवर ने उससे छेड़छाड़ की कोशिश की। शिकायत करने पर मैनाठेर थाना क्षेत्र निवासी ससुराल वालों ने मारपीट की और घर से निकाल दिया। इसके बाद पति ने भी तीन तलाक दे दिया। युवती की शिकायत पर मझोला पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

पहले भी 2-3 बार ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था

मझोला थाना क्षेत्र निवासी महिला का निकाह 21 जुलाई 2019 को मैनाठेर थाना क्षेत्र के निवासी से हुआ था। महिला ने पुलिस को बताया है कि निकाह के बाद ससुराल वालों ने उनसे कार की मांग की थी। उसी के कारण प्रताड़ित करना भी शुरू कर दिया था। इस बीच पीड़िता ने एक बच्चे को भी जन्म दिया। लेकिन, ससुराल वालों का व्यवहार नहीं बदला। पीड़िता के अनुसार 2-3 बार ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। जिसके बाद पंचायत कर फैसला कराया गया।

पति समेत 13 ससुरालियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज

महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि उसका देवर उसके ऊपर बुरी नजर रखता था। पीड़िता के बयान अनुसार, 27 मई 2023 को दोपहर करीब 3 बजे वह कमरे में सो रही थी। तभी उसका देवर कमरे में घुस आया और अश्लील हरकतें करने लगा। शोर मचाने की वजह से आरोपी वहां से भाग गया। एसएचओ मझोला विप्लव शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति समेत 13 ससुरालियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

Read more: यूपी में 25 दिनों के अंदर ही फुंक गए 27 हजार से अधिक ट्रांसफार्मर, गर्मी और उमस ने खोली निगम की पोल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox