होम / Moradabad Crime: पति-पत्नी ने की गोली मार कर आत्महत्या, मोबाइल गायब होने के कारण हुआ दोनों में विवाद, जानिए खौफनाक वारदात!

Moradabad Crime: पति-पत्नी ने की गोली मार कर आत्महत्या, मोबाइल गायब होने के कारण हुआ दोनों में विवाद, जानिए खौफनाक वारदात!

• LAST UPDATED : June 15, 2023

India News (इंडिया न्यूज़),Moradabad Crime: यूपी के मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में मंगलवार की रात को मजदूर ने पत्नी को सीने से सटाकर गोली मार दी। गोली पत्नी सुमन की पीठ से जाकर पति अनेक पाल के सीनें में जा घुसी। कहा गया है कि शादी समारोह से मोबाईल गायब होने की वजह से दोनों में काफी विवाद हुआ था। दंपती की एक बेटी और दो बेटे हैं।

शादी में मोबाईल गायब होने पर पति-पत्नी में हुआ था विवाद

एक सप्ताह पहले अनेक अपने परिवार को लेकर चंडीगढ़ से संभल जनपद के खेड़ा गांव में अपनी साली प्रीति की शादी में गया था। वहां उसका मोबाईल गायब हो गया। जिसकी वजह से पति-पत्नी में अनबन हो गई थी। ससुराल वालों ने दोनों के बीच अनबन को देखकर अनेक सिंह को एक पुराना मोबाइल दिला दिया था। जिसके बाद दोनों अपने घर खानपुर आ गए थे। मंगलवार को देर रात करीब एक बजे अनेक सिंह के पड़ोसी चचेरे भाई श्रीपाल ने गोली की आवाज सुनी तो वह नीचे आ गया।

पड़ोसियों ने अस्पताल में किया भर्ती में, डॉक्टरों ने बताया मृत

श्रीपाल ने देखा की अनेक और उसकी पत्नी खून में लथपथ जमीन पर पड़े हुए हैं। यह सब देखकर उसने शोर मचाया। तब मोहल्ले के लोग अनेक के घर आ पहुंचे। 108 एंबुलेंस से दोनों को बिलारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले कर गए। वहां के चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। संदीप कुमार मीना ने बताया कि दंपती के बच्चों और परिवार वालो ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद रहता था। शादी में मोबाइल गायब होने पर उनके और उसकी पत्नी में फिर से विवाद हुआ। एसपी देहात ने बताया कि अनेक तंत्र विद्या भी किया करता था। मरने से पहले अनेक ने तंत्र क्रिया कि उसके बाद अपनी पत्नी को पास बैठाया। इसी बीच उसने पत्नी को खड़ा किया और सीने से लगाकर गोली मारी। दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके बाद परजन को शव सौंप दिया।

Chandauli News: लॉक डाउन में सपा नेता खा गया 5 हज़ार का पान, उधारी के पैसे माँगने पर दुकानदार को मारी गोली

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox