होम / Noida: एक क्लिक और 27 लाख गायब, बिजली बिल के नाम पर साइबर अपराधी ने खाली किया पूरा खाता

Noida: एक क्लिक और 27 लाख गायब, बिजली बिल के नाम पर साइबर अपराधी ने खाली किया पूरा खाता

• LAST UPDATED : March 30, 2023

Noida: नोएडा शहर को इलेक्ट्रॉनिक सिटी के तौर पर जाना जाता है। देश विदेश की तमाम कंपनियां यहां पर बसी है, लोग देश के तमाम हिस्सों से यहां आते है और अपने जीवन की शुरुआत करते हैं। वहीं दूसरी ओर दिल्ली एनसीआर साइबर क्राइम का धीरे धीरे हब बनता जा रहा है। आय दिन विभिन्न हिस्सों में ऐसी कई घटनाएं सामने आती है जिसमे देखा जा सकता है कि लोग ठगी का शिकार हो गए हैं। ऐसा ही एक प्रकरण फिर से शहर से आया है। यहां पर सिर्फ एक क्लिक से व्यक्ति का पूरा खाता खाली हो गया। ठगों ने खाते से 27 लाख की लूट की है।

बिलजी बिल भरने के मान पर ठगी

दिल्ली एनसीआर में नोएडा साइबर क्राइम का धीरे धीरे हब बनता जा रहा है सैकडो लोग रोज यहां इसका शिकार हो रहे है कहीं OTP के नाम पर तो कहीं फर्जी वेबसाइट खोलने के नाम करोड़ों की ठगी कर दी जाती है। ताजा मामला नोएडा के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र का है जहां प्रहलाद जोशी के मोबाइल पर एक एसएमएस आता है जिसमे लिखा रहता है कि अगर आप अपना बिल रात 9 बजे तक जमा नहीं करोगे तो आपका कनेक्शन काट दिया जायेगा।

जैसे ही प्रहलाद ने उस बिल को जमा करने के लिए लिंक पर क्लिक किया एका एक उनके खाते से 27 लाख रुपए कट गए।वही पुलिस के उन्होंने सूचना दी की मेरे साथ स्कैम हुआ बिजली बिल के नाम पर फिलहाल पुलिस के हाथ खाली है।

Also Read: Agra News: आगरा को सांस्कृतिक राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए शुरू हुई पहल, गरबा का हुआ आयोजन

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox