होम / UP CRIME NEWS: लखनऊ के ठाकुरगंज थाने से एक व्यापारी की पिटाई का मामला सामने आया,क्या है पूरा मामल

UP CRIME NEWS: लखनऊ के ठाकुरगंज थाने से एक व्यापारी की पिटाई का मामला सामने आया,क्या है पूरा मामल

• LAST UPDATED : January 16, 2023

UP CRIME NEWS: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाने से एक व्यापारी की पिटाई का मामला सामने आया है। दुर्गा प्रसाद नाम के एक व्यापारी थाने में अपनी फरियाद लेकर गया। थाने में फरियाद लेकर जाना उन्हें बहुत भारी पड़ गया। थाने में पहुंचते ही चौकी प्रभारी और दारोगा ने व्यापारी को थाने में बंद करके पिटाई कर दिया।

दरअसल व्यापारी दुर्गा प्रसाद थाने में सरकारी जमीन पर हुए कब्जे की शिकायत करने गए थे। आपको बता दे, पीड़ित दुर्गा प्रसाद बरौरा हुसैनबाड़ी के रहने वाले हैं। दरअसल, दुर्गा प्रसाद के घर के पास खाली पड़ी सरकारी जमीन पर कुछ लोग कब्जा कर रहे थे।

जिनमे शिवरतन जयसवाल, ऋतिक जयसवाल और विशाल नाम के आरोपी है। इन लोगों ने जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पहुंचे दुर्गा प्रसाद को इन लोगों ने पीटा। झगडे के बाद दुर्गा प्रसाद ने बालगंज चौकी में इस बात का शिकायत किया।

ALSO READ-https://indianewsup.com/ayodhya-ram-mandir-news-entering-the-city-of-ayodhya/

व्यापारी को थाने में बंद कर जमकर पीटा

दुर्गा प्रसाद ने कहा कि चौकी प्रभारी अनिल सिंह और दारोगा अशोक कुमार सिंह उनके घर पहुंचे गए, लेकिन आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय चौकी प्रभारी अनिल सिंह और दारोगा अशोक कुमार सिंह ने दुर्गा प्रसाद को जब कर पिट दिया।

इतना होने के बाद दोनों ने दुर्गा प्रसाद को थाने ले गए और शांती भंग करने के इल्जाम में उन्हें लॉकअप में डाल दिया। इसके बाद दुर्गा प्रसाद ने इस बात का विरोध किया। फिर उन लोगों ने लॉकअप से बाहर निकाला और लात – घूसों से जमकर पिटाई कि जिससे दुर्गा प्रसाद के हांथ का अंगूठा टूट गया।

इतना करने के बाद चौकी प्रभारी और दारोगा ने उनको धमकी दी की किसी को बताया तो इससे भी बुरा करुँगा। व्यापारी ने बताया कि पुलिस ने उनका मेडिकल बिना एक्स-रे निकलवाए ही कर दिया। साथ ही आरोप लगाया कि पुलिस अपराधी से मिली हुयी है।

 UP CRIME NEWS: आरोपियों पर हुआ केस दर्ज

पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने दोषी पुलिसवालों पर कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटे, लेकिन किसी ने उनकी फरियाद नहीं सुनी। आखिर में पीड़ित व्यापारी को कोर्ट जाना पड़ा।

कोर्ट के आदेश पर चौकी प्रभारी और दरोगा सहित 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया है। पुलिस के अधिकारी ने कहा कि जांच में जो कुछ सामने आएगा उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox