Wednesday, July 3, 2024
HomeBreaking NewsCross Border Love Story : व्हाट्सएप पर बातें…प्यार के लिए पाकिस्तान पहुंची...

Cross Border Love Story : व्हाट्सएप पर बातें…प्यार के लिए पाकिस्तान पहुंची एक और भारतीय महिला

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Cross Border Love Story: आज कल सोशल मीडिया के दौर में लोगों को फोन के माध्यम से ही प्यार हो जाता है। सिमा और अंजू के बाद एक और मामला सामने आया है। प्रेमी से मिलने के लिए एक और महिला ने सीमा लांग दिया है।

पुलिस ने दी जानकारी

दरअसल, 22 साल की ये महिला जम्मू की रहने वाली है। जिसका नाम शबनम है उसकी एक डेढ़ साल की बेटी भी है और वह उसे अपने साथ लेकर सीमा पार कर गई है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार (5 फरवरी, 2024) को बताया कि शबनम की शादी पुंछ के साल्टोरी निवासी गुलाम रब्बानी से हुई है। वह पुंछ जिले के खड़ी करमाडा इलाके में रहती थी जो नियंत्रण रेखा पर है।

परिवार ने पुलिस से मांगी मदद

इस मामले को लेकर परिवार ने पुलिस से मदद मांगी है। व्हाट्सएप पर पाकिस्तानी शख्स से हुआ प्यार परिवार द्वारा गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिवार का दावा है कि उसे व्हाट्सएप पर एक पाकिस्तानी व्यक्ति से प्यार हो गया था, जिसके बाद वह सीमा पार कर गई। पुलिस का कहना है कि उसके फोन पर आए कॉल्स की डिटेल निकाली जा रही है और उसकी लोकेशन पता करने की कोशिश की जा रही है।

पाकिस्तानी अधिकारियों से किया संपर्क

फिलहाल, उनसे संपर्क नहीं हो सका। महिला के चाचा-चाची पाकिस्तान में रहते हैं। अधिकारियों के मुताबिक, महिला के पाकिस्तान में 3 चाचा और 1 चाची हैं। वह व्हाट्सएप कॉल पर पाकिस्तान के एक व्यक्ति के साथ लगातार संपर्क में थी जिसने उससे शादी करने का वादा किया था।

महिला उस शख्स से शादी करने के लिए पुंछ के रंगार नाला इलाके से सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंच गई। आधिकारिक चैनलों के माध्यम से इस जानकारी की पुष्टि के लिए पाकिस्तानी अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।

इससे पहले इन लोगों ने भी पार की सरहदे

सरहद पार प्यार की और भी कहानियां सामने आई हैं वैसे, इससे पहले भी सरहद पार प्यार की कई और कहानियां सामने आ चुकी हैं। सीमा हैदर नाम की महिला जहां पाकिस्तान से भारत आई थी, वहीं अंजू राजस्थान से पाकिस्तान पहुंची थी।

इन दोनों महिलाओं की कहानियों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, वहीं कुछ समय पहले पोलिश शादीशुदा बारबरा पोलक भी अपने भारतीय प्रेमी से मिलने झारखंड आई थीं।

पाकिस्तान से एक और महिला जावेरिया खानम वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत आईं। यहां उनके भारतीय प्रेमी समीर खान के परिवार ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। अब ऐसी कहानियों में जम्मू की उक्त महिला की कहानी भी जुड़ गई है।

ALSO READ:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular