Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशDaughter Rape: पिता ने अपनी ही 5 वर्षीय बेटी के साथ किया...

Daughter Rape: पिता ने अपनी ही 5 वर्षीय बेटी के साथ किया दुष्कर्म, बच्ची की मां के शिकायत पर मामला दर्ज

- Advertisement -

Daughter Rape

इंडिया न्यूज, हरदोई (Uttar Pradesh)। बीते शुक्रवार को कृष्णा नगर में एक पांच वर्षीय लड़की के साथ उसके पिता ने कथित तौर पर बलात्कार किया था। इस मामले में पुलिस द्वारा 37 वर्षीय आरोपी को उसकी पत्नी की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया गया है।

बेटी के साथ किया दुष्कर्म
बच्ची की मां ने पांच साल पहले हरदोई निवासी एक व्यक्ति से शादी की थी। वह दोनों कृष्णा नगर में किराए के मकान में रह रहे थे। महिला ने अपने पति पर बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि बेटी के जन्म के तुरंत बाद ही उसके पति ने ड्रग्स लेना शुरू कर दिया और घर पर मारपीट भी शुरू कर दी। वहीं दो दिन पहले, उसने अपने पति को अपनी पांच साल की बेटी का यौन उत्पीड़न करते देखा। महिला ने बताया कि उसने अपने पति को रोकने की कोशिश की थी। मगर उसके पति ने पत्नी के रोकने पर उसे भी पीटना शुरू कर दिया। अंत में महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत की।

मां ने की शिकायत
एसएचओ कृष्णा नगर विक्रम सिंह ने कहा कि बताया कि 5 वर्षीय बच्ची के साथ योन उत्त्पीडन के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की शिकायत बच्ची की मां के द्वारा की गई थी। पीड़िता बच्ची की मांग के शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला ने अपनी बेटी के लिए इंसाफ की मांग की और साथ ही अपने पति पर कार्यवाही करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: Stunt Video: थार जीप पर स्टंट करते सोशल मीडिया पर डाला वीडियो, पुलिस ने गाड़ी सीज कर किया मामला दर्ज 

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular