Tuesday, July 16, 2024
HomeLatest NewsBareilly News : फंदे पर लटका मिला बेटी का शव, पिता ने...

Bareilly News : फंदे पर लटका मिला बेटी का शव, पिता ने दी अज्ञात के खिलाफ तहरीर, जांच में जुटी पुलिस

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), Bareilly News : बरेली के आंवला में हाईस्कूल की एक छात्रा का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। बेटी के शव को देखकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिता ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पढ़ाई करने की कह कमरे में चली गई थी

आंवला थाना क्षेत्र के गांव बिलौरी में संजय की 17 वर्षीय पुत्री कक्षा दस की छात्रा थी। रविवार को वह पढ़ाई करने की कह कर कमरे में चली गई थी। परिजन भी अपने-अपने कामों में लगे रहे। शाम करीब पांच बजे छात्रा की बहन कमरे में गई, तो उसने छात्रा को छत में लगे कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका देखा। उसने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। जिसके बाद सबके होश उड़ गए और घर में कोहराम मच गया।

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

मृतक छात्रा बरेली रोड पर स्थित एक इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा थी। परिजनों का कहना है कि वह कमरे में कई घंटे से पढ़ाई कर रही थी। लेकिन बाद में संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा का शव छत के कुंडे के सहारे लटका मिला। सूचना पर सीओ डॉ. दीपशिखा अहिवरन सिंह और कोतवाल सतीश कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।

पिता का कहना किसी युवक के द्वारा तंग करने पर उनकी बेटी ने किया सुसाइड

कोतवाल आंवला, सतीश कुमार का कहना है कि छात्रा के पिता ने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि किसी युवक के द्वारा तंग करने पर उनकी बेटी ने सुसाइड किया है। जांच की जा रही है।

Read more: नकली चाय पत्ती और नकली गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular