Monday, July 1, 2024
Homeउत्तर प्रदेशDead Body Was Being Buried In Gorakhpur: गोरखपुर में खेत में दबी...

Dead Body Was Being Buried In Gorakhpur: गोरखपुर में खेत में दबी मिली लाश, सिर पर गहरी चोट के निशान

- Advertisement -

Dead Body Was Being Buried In Gorakhpur

इंडिया न्यूज़, गोरखपर:
Dead Body Was Being Buried In Gorakhpur: गुरूवार को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोरखपुर के पिपराइच में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर उसका शव मिटटी में गाड़ दिया गया। उसका शव चकिया गांव के बाहर नहर के पास एक खेत में मिट्टी से ढंका मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलावाकर पोस्टमार्टम (post mortem) के लिए भेज दिया है। मृत व्यक्ति की पहचान पिपराइच के बैलो गांव के सबहिया के रहने वाले नारद मुनि साहनी के रूप में हुई है।

बच्चों ने देखा शव

महराजगंज और गोरखपुर की सीमा पर मौजूद पिपराइच के चकिया गांव में नहर के पास कुछ बच्चे शौच के लिए गए थे। जहां बच्चों ने जमीन में मिट्टी में दबे शव का हाथ देखा। जिससे बच्चे डर गए और घर आकर परिजनों को इस बात की जानकारी दी। परिजनों ने गांव के प्रधान पति अजय सिंह उर्फ रिंकू को इस बात से अवगत करवाया। प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मिट्टी खुदवाकर शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दो दिन पहले दफनाया गया शव

मृतक की पहचान नारद मुनि साहनी के रूप में हुई है। शव के माथे पर किसी भरी चीज से प्रहार के निशान हैं। खून निकलने वाली जगह को मफलर से बांधा गया था। शव को नोचने से उसका हाथ बाहर निकला हुआ था। जिस खेत में शव गाड़ा गया था वह महराजगंज के श्यामदेउरवा बेलराई निवासी एक व्यक्ति का है। शव मिलने वाली जगह का आधा हिस्सा महराजगंज और आधा गोरखपुर में आता है। मृतक के शरीर पर अंडरवीयर व बनियान ही था। पुलिस का कहना है कि दो दिन पूर्व शव को दफनाया गया होगा।

Also Read : Mulayam Attacked BJP Strongly : मुलायम ने किया अखिलेश का प्रचार, भाजपा पर बोला जोरदार हमला

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE
Vaibhav Shukla
Vaibhav Shuklahttps://barista168.com/
Sub-Editor @ India News, Everything seems impossible until it's done.
RELATED ARTICLES

Most Popular