Tuesday, July 2, 2024
HomeCrime NewsDehradun: प्यार ने बनाया हत्यारा, प्रेमी संग मिलकर घोटा पति का गला,...

Dehradun: प्यार ने बनाया हत्यारा, प्रेमी संग मिलकर घोटा पति का गला, शव को नाले में फेंका

- Advertisement -

Dehradun Crime News: उत्तराखंड के देहरादून में प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बन रहे पति को पत्नी व उसके प्रेमी ने मार डाला और शव को पास के नाले में फेंक दिया। जब पुलिस ने महिला से सख्ती से पुछा तो महिला ने रोते हुए सारा राज उगल दिया। हत्या करने से पहले प्रेमी जोडे ने जम कर शराब पिलाई और जब वे ज्यदा नशे की हालत में था तो चुनरी से दोनों ने गला घोट दिया।

मिनटों में उगला सारा राज

इस बारे में जब महिला से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया। पुलिस को बताया कि वह एक वयक्ती से तीन साल से प्यार करती थी। दोनों शादी करना चाहते थे।  लेकिन यह बात अमजद को पता चल गई थी। इसे लेकर वह आए दिन झगड़ा करता था।

इसके बाद उन्होंने अमजद को रास्ते से हटाने का षडयंत्र रच डाला। अमजद शनिवार शाम को घर आया तो प्रेमिका ने प्रेमी को भी बुला लिया था। जिसके बाद दोनों अमजद के लिए देसी शराब के चार पव्वे खरीदकर लाए। प्रेमी ने अमजद को शराब पिलाई।

शादी करने का था प्लान

इसके बाद दोनों ने चुनरी से उसका गला घोंट दिया। इस बीच उसके बच्चे जाग गए तो धमकाकर वापस बिस्तर पर लिटा दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि इसके बाद अमजद के शव को पास के नाले में फेंक दिया। दोनों रविवार को शादी करने वाले थे। पिंटू की तलाश की गई तो वह कुछ दूरी पर ही बैठा मिला।

उसने भी पुलिस के सामने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। यहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें:- Hair Fall Stopping Tips: अगर आप भी बालों को झड़ने से परेशान है तो आपनाए ये तरिके, कुछ ही दिनो में बालों का गिरना होगा कम

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular