Saturday, July 6, 2024
Homeउत्तराखंडDehradun: CM पुष्कर धामी और कृषि मंत्री गणेश जोशी ने जैविक खेती...

Dehradun: CM पुष्कर धामी और कृषि मंत्री गणेश जोशी ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जर्मन कंपनी के साथ की बैठक

- Advertisement -

Dehradun:(Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami and Agriculture Minister Ganesh Joshi hold meeting to promote organic farming ): उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और कृषि मंत्री गणेश जोशी ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए बैठक किया।

जर्मन कंपनी के साथ की बैठक

देहरादून में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और कृषि मंत्री गणेश जोशी की मौजूदगी में जैविक खेती और उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया है। यहां मुख्यमंत्री धामी और कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दुनिया की पहली जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने वाली जर्मनी की “IFOAM ” कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक किया।

इस कार्यशाला का सबसे अहम मकसद किसानों की आय बढ़ाने और प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने को लेकर रहा है। फ़िलहाल, अब देखना होगा कि ‘ऑर्गेनिक फील्ड’ में राज्य सरकार और कृषि मंत्रालय के ये तमाम प्रयास कितने कारगर साबित होते हैं।

11 पहाड़ी जिलों को जैविक जिलों में बदलने का होगा काम

बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में पहले 1-2% भूमि का उपयोग जैविक खेती के लिए किया जाता था, लेकिन अब हमारे यहां 34% भूमि का उपयोग जैविक खेती के लिए किया जाता है। हमारी सरकार प्राकृतिक तरीके से 11 पहाड़ी जिलों को जैविक जिलों में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है।

ALSO READ –https://indianewsup.com/lok-sabha-elections-2024-a-few-days-ago-mlc-maurya-gave-a-controversial-statement-on-ramcharitmanas/

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जैविक उत्पादों की बढ़ रही है मांग

आपको बता दे, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जैविक उत्पादों की बढ़तीं मांगो के चलते जैविक खेती किसी भी देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड सरकार काफी प्रयास कर रही है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular