Friday, July 5, 2024
HomeGovernment ActionDehradun News: मेयर सुनील उनियाल गामा पर संपत्ति खुलासे के बाद, कांग्रेस...

Dehradun News: मेयर सुनील उनियाल गामा पर संपत्ति खुलासे के बाद, कांग्रेस का सरकार पर हमला, बचाव में आई भाजपा

- Advertisement -

इंडिया न्यूज: (After property disclosure on Mayor Sunil Uniyal Gama) सुनील उनियाल गामा की संपत्ति को लेकर हुए विवाद पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मामले में भाजपा सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर सवाल उठाया है। सरकार इस मामले को गंभीरता से ले कर इसकी जांच कराए।

खबर में खास:-

  • सुनील उनियाल गामा की संपत्ति को कांग्रेस का सरकार पर हमला
  • 5 सालों में मेयर की संपत्ति में 10 गुना से ज्यादा इजाफा
  • सरकार इस मामले को गंभीरता से ले- कांग्रेस
  • हमारे नेता पर जो भी आरोप सब गलत- भाजपा

 

5 सालों में मेयर की संपत्ति में 10 गुना से ज्यादा इजाफा

देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा की संपत्ति को लेकर हुए विवाद पर उत्तराखण्ड में राजनीति गर्मा गई है। बता दें, आरटीआई एक्टिविस्ट वीकेश सिंह नेगी की सूचना के आधार पर इस बात का खुलासा हुआ था कि पिछले 5 सालों में देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा की संपत्ति 10 गुना से ज्यादा का इजाफा हुआ है। इलको लेकर मामला लगातार बिगड़ता जा रहा है। जिस के बाद विपक्ष ने भी सरकार पर हमला बोला है।

सरकार इस मामले को गंभीरता से ले- कांग्रेस

बता दें, उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इस मामले में भाजपा सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि सरकार एक तरफ जीरो टॉलरेंस का नारा लगाती हैं, जबकि उसके खुद के अवतार के दलदल में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले को गंभीरता से ले कर इसकी जांच कराने चाहिए साथ ही सुदामा को भी इस मामले में अपना पक्ष जरूर देना चाहिए।

हमारे नेता पर जो भी आरोप सब गलत- भाजपा

जिसके बाद विपक्ष के आरोप पर भारतीय जनता पार्टी ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। भाजपा के प्रवक्ता वीरेंद्र बिष्ट ने कहा है कि उनके नेता पर जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वह सिर्फ जनप्रतिनिधियों को बदनाम करने की साजिश के तहत किया जा रहा है।

Also Read: G-20 Summit Ramnagar: रामनगर की महिलाओं का अनोखा अंदाज! हाथ में तिरंगा, उत्तराखंड की वेशभुसा, ऐसे किया डेलीगेट्स का स्वागत

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular