Wednesday, July 3, 2024
HomeCrime NewsDehradun News : राजधानी दून के जाने माने हॉस्पिटल पर धोखाधड़ी का...

Dehradun News : राजधानी दून के जाने माने हॉस्पिटल पर धोखाधड़ी का आरोप

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), देहरादून “ Dehradun News :” देहरादून के कालिंदी हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना में अनियमितताओं के चलते 6 करोड़ 6 लाख रुपए का रिकवरी नोटिस जारी हुआ है।

PRESS RELEASE

स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां देहरादून के कालिंदी हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। इसके साथ ही हॉस्पिटल पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। बता दें कि हॉस्पिटल पर आयुष्मान योजना के तहत किए गए 3 करोड़ 66 लाख के क्लेम को इतनी ही पेनल्टी से वसूलने का प्रमाण पत्र है।

बिलों पर पेनल्टी वसूलने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा

वहीं, हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना में अनियमितताओं के चलते 6 करोड़ 6 लाख रुपए का रिकवरी नोटिस जारी हुआ है। कालिंदी हॉस्पिटल में फर्जी पैथोलॉजी लैब में डॉक्टर की फर्जी मोहर एनेस्थीसिया के इलाज में अनियमितता पाए जाने पर बनाए गए बिलों पर पेनल्टी वसूलने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है। बता दें कि कालिंदी हॉस्पिटल पर पहले भी इस तरह के मामले सामने आए है। जिसके चलते हॉस्पिटल पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।

Also Read: Uttarakhand News: राज्य आंदोलनकारी की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी के निधन पर सीएम धामी ने कही ये बड़ी बात

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular