Friday, July 5, 2024
HomePoliticsDehradun News: PM मोदी के 9 साल के कार्यकाल पूरा होने पर...

Dehradun News: PM मोदी के 9 साल के कार्यकाल पूरा होने पर बीजेपी चला रही विशेष अभियान

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), देहरादून “Dehradun News” : देश में भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान का आगाज 30 मई से होने जा रहा है। जिसको लेकर उत्तराखंड में भी  सोमवार को मीडिया संवाद कार्यक्रम होगा। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बता दें, केंद्र सरकार के नौ साल का कार्यकाल पूरा होने पर इसका आयोजन किया गया है।

नौ साल पूरे होने पर देश भर में महा जनंसपर्क अभियान

बता दें, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा बताया गया कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर देश भर में महा जनंसपर्क अभियान चलाने के दिशानिर्देश दिए हैं। जिसके चलते प्रदेश भाजपा ने रणनीति बना ली है। सोमवार को महा जनसंपर्क अभियान के तहत प्रदेश स्तरीय पत्रकार संवाद कार्यक्रम एवं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मीट आयोजित की जाएगी। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार के कामकाज और नीतियों की जानकारी दी जाएगी। 30 मई से एक माह तक अभियान के तहत सरकार का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाएंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान भी प्रेस वार्ता में रहेंगे मौजूद
  • दोपहर 12:30 बजे राजधानी देहरादून में होगी प्रेस वार्ता,
  • मुख्यमंत्री धामी के साथ प्रदेश अध्यक्ष , महेंद्र भट्ट भी रहेंगे मौजूद,
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल पूरा होने पर केंद्र की उपलब्धि की देंगे जानकारी
  • 9 साल बेमिसाल के तहत बीजेपी चला रही है विशेष अभियान
  • दिल्ली दौरे को लेकर सीएम देंगे मीडिया को जानकारी

Also Read: Haridwar News : मंत्री गणेश जोशी का पूर्व मुख्यमंत्री पर तीखा वार, उन्हें हरिद्वार आकर भगवान का भजन करना चाहिए

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular