Tuesday, July 9, 2024
HomeBreaking NewsDehradun News : सीएम धामी ने विभिन्न वैज्ञानिक और तकनीकी संस्थानों के...

Dehradun News : सीएम धामी ने विभिन्न वैज्ञानिक और तकनीकी संस्थानों के वैज्ञानिकों को किया सम्मानित, पौधे भी लगाए

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Dehradun News देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय रिमोट सेंसिंग संस्थान में देहरादून और मसूरी स्थित विभिन्न वैज्ञानिक और तकनीकी संस्थानों के वैज्ञानिकों को सम्मानित किया।

वैज्ञानिको को किया सम्मानित

सीएम धामी ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बने भारतीय रिमोट सेंसिंग संस्थान में और मसूरी में स्थित विभिन्न वैज्ञानिक और तकनीकी संस्थानों के वैज्ञानिकों को सम्मानित किया।

इसके साथ ही देहरादून में बने भारतीय रिमोट सेंसिंग संस्थान में पौधे भी लगाए। इस दौरान सीएम के साथ कई अधिकारी गण और बीजेपी के कार्यकर्त्ता भी मौजूद रहे।

मनुष्य अनंत ऊर्जा का भंडार है – सीएम धामी 

इस दौरान कार्यक्रम में सीएम पीएस धामी ने कहा कि मिशन चंद्रयान-3 से जुड़े हमारे वैज्ञानिकों ने साबित कर दिया है कि मनुष्य अनंत ऊर्जा का भंडार है और उसमें अनंत क्षमताएं हैं।

उन्होंने इस ऐतिहासिक सफलता के लिए वैज्ञानिकों को बधाई भी दी। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन और हमारे वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों से हमारे देश ने दुनिया में अपनी पहचान बनाई है।

Also Read – Aligarh News : अलीगढ़ में दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत, चार बच्चे घायल, घायलों को मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular