Friday, July 5, 2024
HomePoliticsDehradun News: प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेकर फंसा पेंच, 2...

Dehradun News: प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेकर फंसा पेंच, 2 महीने बाद साफ होगी तस्वीरें

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), देहरादून “Dehradun News” : उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव टलने के पूरे आसार दिखाई दे रहे हैं। चुनाव में आरक्षण की व्यवस्था की स्थिति को लेकर विभाग को कम से कम 2 महीने का वक्त रिपोर्ट कंपाइल करने में लगेगा।

चुनाव में आरक्षण की व्यवस्था की स्थिति

उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव में फिर पेंच फंसने के आसार नजर आ रहे हैं। दरअसल, नगर निकाय चुनाव में आरक्षण को लेकर राज्य के सभी जिला पंचायतों , नगर निगम के चुनाव में आरक्षण की व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा कर रहा है। जिसके चलते निकाय चुनाव को लेकर नगर विकास विभाग ने आरक्षण सूची नगर निगम, नगरपालिका औऱ नगर पंचायतों के हिसाब से जारी करेगा।

नगर निकाय चुनाव टलने के पूरे आसार

बता दें, राज्य में सितंबर- अक्टूबर में संभावित नगर निकाय चुनाव टलने के पूरे आसार दिखाई दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह चुनाव कुछ महीने के लिए टाले जा सकते हैं। लेकिन इस बीच बड़ी खबर यह है कि समर्पित आयोग राज्य के सभी जिला पंचायतों , नगर निगम के चुनाव में आरक्षण की व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा कर रहा है। आयोग पिछले दिनों उधमसिंहनगर, चंपावत जिलों के वार्डों स्तर तक के आरक्षण की समीक्षा कर चुका है।

आयोग के सचिव ओमकार सिंह ने कहा कि अभी शहरी विकास विभाग द्वारा आंकड़े प्राप्त नहीं हुए हैं, विभाग के आंकड़े प्राप्त होने के बाद कम से कम 2 महीने का वक्त रिपोर्ट कंपाइल करने में लगेगा। यहां बताते चलें कि इस रिपोर्ट के बाद ही सरकार निकाय चुनाव का एलान करेगी।

Also Read: Kashipur News: CM धामी का काशीपुर दौरा, कई विकास कार्यों का किया शिलान्यास व लोकार्पण

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular