Saturday, July 6, 2024
HomeCrime NewsDehradun News: राजधानी दून में चोर मस्त पुलिस पस्त

Dehradun News: राजधानी दून में चोर मस्त पुलिस पस्त

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), देहरादून  “Dehradun News” : विकासनगर केे पछवा दून में चोरों के हौसले बुलंद है, रोजाना चोरी की बढ़ती घटनाओं से जनता परेशान हो रही है। लेकिन दम तोड़ती कानून व्यवस्था के पास इसका कोई जवाब नहीं।

कार्यवाही ना होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद

बता दें कि पछवा दून में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। विकासनगर की कोतवाली और चौकियों में रोजाना पीड़ित चोरी की घटनाओं को दर्ज करा रहे हैं लेकिन कार्यवाही ना होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। देर रात सहसपुर थाना क्षेत्र के लांघा चौक पर भी चोरों ने एक दुकान मैं हाथ साफ कर दिया।

पुलिस इन चोरी को रोकने में नाकाम

जानकारों की माने तो अक्सर चोरी की छोटी घटनाओं को अंजाम देने वाले यह लोग नशे की लत के आदी हों चुके युवक हैं। पछवा दून में लगातार नशा पैर पसार रहा है। महंगे नशे की पूर्ति करने के लिए युवा चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन पुलिस इन चोरी को रोकने में नाकाम साबित हो रही है क्षेत्रीय लोगो की अपील के बाद भी पुलिस ना तो क्षेत्र में नशे पर रोकथाम लगाने में कारगर साबित हो पाई और ना ही इन चोरों की धरपकड़ के लिए कोई ठोस प्रयास कर पाई। इन गंभीर मुद्दों के सवालो पर जिम्मेदार अधिकारी अपनी नाकामी छुपाते हुए बड़ी चालाकी से अपनी कामयाबी गिनाने में लगे हैं।

Also Read: Ramnagar Accident : रोडवेज बस पलटने से एक दर्जन यात्री हुए घायल

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular