Thursday, July 4, 2024
HomeCricket newsDelhi Capitals Beat Gujarat Giants: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जाएंट्स पर दर्ज...

Delhi Capitals Beat Gujarat Giants: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जाएंट्स पर दर्ज की एकतरफा जीत, शेफाली वर्मा ने बनाए ताबड़तोड़ रन

- Advertisement -

WPL 2023: शनिवार को खेले गए महिला आईपीएल मैच में गुजरात जाएंट्स के सामने दिल्ली कैपिटल्स की चुनौती थी लेकिन इस मैच में DC की टीम ने आसानी से GG की टीम को हरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स को मैच जीतने के लिए सबसे छोटा स्कोर 106 रनों का मिला था। मेग लेनिंग की कप्तानी वाली टीम ने सिर्फ 7.1 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य आसानी से छू लिया। दिल्ली कैपिटल्स की जीत में शेफाली वर्मा का बड़ा योगदान रहा। शेफाली ने 28 गेंदों पर नाबाद 76 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वर्मा ने अपनी इस पारी में 10 चौके और 5 छक्के भी जड़े।

खबर में खास:

  • शेफाली वर्मा की ताबड़तोड़ पारी में मिला कप्तान का साथ
  • कैपिटल्स की मरिजेन कैप जाएंट्स के बल्लेबाजों के लिए रही घातक
  • आज का मुकाबला

शेफाली वर्मा की ताबड़तोड़ पारी में मिला कप्तान का साथ

बता दें कि WPL के इस 9वें मैच में कप्तान मेग लेनिंग ने भी शेफाली वर्मा का बखूबी साथ निभाया। उन्होंने 15 गेंदों में 21 रनों की नाबाद पारी खेली। जिसमें लेनिंग ने 3 चौके भी जड़े। दोनों ओपनर्स की शानदार पारी की बदौलत ही दिल्ली कैपिटल्स ने महज 7.1 ओवर में गुजरात जाएंट्स को 10 विकेट से मात दे दिया। इससे पहले गुजरात जाएंट्स की कप्तान स्नेह राणा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जाएंट्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर महज 105 रन ही बना सकी। गुजरात जाएंट्स के लिए किम गार्थ ने सबसे ज्यादा 37 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए। इसके अलावा जॉर्जिया वेयरहम और हरलीन देओल ने 22 और 20 रनों का योगदान दिया।

कैपिटल्स की मरिजेन कैप जाएंट्स के बल्लेबाजों के लिए रही घातक

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी के बाद अगर गेंदबाजी की बात करें तो मरिजेन कैप ने सबसे घातक रहीं। मरिजेन  ने अपने 4 ओवरों के स्पैल में 15 रन देकर गुजरात जाएंट्स के 5 बल्लेबाजों को चलता किया। जबकि शिखा पांडे को 3 कामयाबी मिली। पांडे ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा राधा यादव को 1 सफलता मिली। राधा यादव ने 4 ओवर में 19 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया। कुल मिलाकर बात किया जाए तो मेग लेनिंग की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिट्लस की अब तक खेले गए चार मैचों में यह तीसरी जीत है। इससे पहले वाले मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों दिल्ली को 8 विकेट से करारी शिकस्त मिली थी।

आज का मुकाबला

रविवार को अंकतालिका में सबसे ऊपर मौजूद मुंबई इंडियंस के सामने यूपी वारियर्ज की टीम होगी। भारतीय समयानुसार आज शाम 7:30 बजे होगा मुकाबला।

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular