Friday, July 5, 2024
HomeLatest NewsDelhi-Dehradun Highway: टोल कर्मियों की गुंडागर्दी, गंगा स्नान कर लौट रहे परिवार...

Delhi-Dehradun Highway: टोल कर्मियों की गुंडागर्दी, गंगा स्नान कर लौट रहे परिवार को पीटा

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज), Delhi-Dehradun Highway: मुजफ्फरनगर स्थित दिल्ली-देहरादून हाइवे टोल पर काफी देर तक हंगामा हुआ। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आरोपी टोल कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, टोल पर लगे CCTV की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। मारपीट में घायल लोगो को अस्पताल पहुँचाया गया।

यह है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर टोल कर्मियों की गुंडागार्डी का मामला सामने आया है। हरिद्वार से गंगा स्नान कर लौट रहे अलीगढ़ के परिवार को ऑनलाइन पेमेंट के विवाद में टोल कर्मियों ने पीट दिया। आरोपियों ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा उनके साथ भी मारपीट की। घटना मुजफ्फरनगर जिले के हाइवे टोल की है।

ये भी पढ़ें: घर लौटा पति, पड़ोसी के साथ पत्नी को रिश्ते तार-तार करते देखा! खो बैठा आपा

अलीगढ़ निवासी चेतन शर्मा अपने परिवार के साथ हरिद्वार से गंगा स्नान करके लौट रहे थे, जब वे लोग दिल्ली-देहरादून हाईवे पर छपार स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचे। तब टोल कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। चेतन की गाड़ी पर फास्टैग नहीं लगा था वह UPI के जरिए पेमेंट करना चाह रहा था। वहां नेटवर्क खराब होने की वजह से पेमेंट नहीं हो पा रही थी।

पुलिस आरोपियों की जांच में जुटी

टोल कर्मियों और चेतन के बीच बहस शुरू हो गई, इस दौरान टोल कर्मियों ने चेतन की पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए युवक के परिजनों से भी टोल कर्मियों ने बदसलूकी की। आरोपियों ने परिवार की महिलाओं के साथ भी मारपीट की। महिलाओं ने बताया कि घटना के वक्त वे मदद की गुहार लगाती रहीं लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया, वहीं टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें: पति ने छीना मोबाइल तो चंडी बन गई पत्नी, फोड़ दिया सिर

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular