Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsUP Politics : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अखिलेश और राहुल गांधी...

UP Politics : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अखिलेश और राहुल गांधी पर किया पलटवार बोले – “अपनी भाषा पर से नियंत्रण खो बैठे

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) UP Politics बाराबंकी : उत्तर प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक (Brijesh Pathak) आज बाराबंकी (barabanki) पहुंचे। उन्होंने यहां जिला भाजपा कार्यालय पर संगठन के पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

2024 के लोकसभा चुनाव पर बोले 

इस बैठक में बृजेश पाठक ने जिले के सभी भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों से 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा की सरकारों में जो काम प्रदेश में नहीं हो सके।

वह सभी काम केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के नेतृत्व में हो रहे हैं। हमें यह संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। इस दौरान बृजेश पाठक ने सपा मुखिया अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा।

अखिलेश ने बृजेश पाठक को बताया बीमार

डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव के उस बयान पर भी पलटवार किया जिसमें उन्होंने बृजेश पाठक को बीमार बताया था। बृजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव पूरी तरह से डीरेल्ड हैं।

अखिलेश यादव कब क्या कहेंगे, उनका अपनी भाषा से पूरी तरह से नियंत्रण खो चुका है। उन्हीं की तरह ही समाजवादी पुत्र भी दिग्भ्रमित है।

राहुल गांधी के बयान को बताया दुखद

वहीं बृजेश पाठक ने अमेरिका में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा मुस्लिमों, सिख, ईसाई, दलित और आदिवासियों पर दिए बयान को गलत और दुखद बताया।

उन्होंने कहा कि विदेशी धरती पर जाकर किसी को भी इस तरह से भारत का अपमान नहीं करना चाहिए। इस तरह के बयान को कोई भी भारतवासी स्वीकार नहीं करेगा।

भाजपा कार्यालय के साथ की बैठक

बृजेश पाठक ने कहा कि भाजपा कार्यालय पर नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की है।

बाराबंकी जिले को पूरे प्रदेश में इस बात का गौरव हासिल है कि वह लखनऊ का हिस्सा है। ऐसे में सरकार बाराबंकी को सर्वश्रेष्ठ जनपद के रूप में स्थापित करेगी।

75 जिलों में बन रहा मेडिकल कॉलेज

स्वास्थ्य के साथ ही सभी विकास योजनाएं समय से पूरी कराई जाएंगी। इसके अलावा जिले में हाईवे पर स्थित अस्पताल की समीक्षा की है। आने वाले समय में वहां सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में सरकार मेडिकल कॉलेज बना रही है। जिन 14 जिलों में अभी काम नहीं शुरू हुआ है। वहां भी जल्द ही मेडिकल कॉलेज बनाने की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी।

Also Read – “पहलवान है देश के गौरव”, मुरादाबाद सांसद ने बृजभूषण शरण सिंह पर दे दिया बयान बोले -मै पहलवानो के साथ हूँ सरकार को

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular