Monday, May 20, 2024
Homeउत्तर प्रदेशDev Deepawali: देव दीपावली पर जलेंगे 12 लाख दीप, CM योगी समेत...

Dev Deepawali: देव दीपावली पर जलेंगे 12 लाख दीप, CM योगी समेत शामिल होंगे 70 देशों के राजदूत

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़),Dev Deepawali: उत्तर प्रदेश के काशी में जब अर्धचंद्राकार घाटें दीपों की मालाएं से जब सजती है तो ऐसे लगता है जैसे रोशनी के जगमग हार से मां गंगा का शृगांर हुआ हो। जिसे अद्भुद छटा को देखकर ऐसा लगता है मानों आसमान के सभी तारें जमीन पर आ गए हो। इस अलौकिक द्दश्य को देखने के लिए बड़ी तदाद में भारतीय और विदेशी लोग आते हैं। आज ये अद्भुद नजारा दिखने को मिलेगा, जब खुद भगवान देव दीपावली मनाने स्वर्ग से काशी के घाटों पर उतरेंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by India News (@indianews_live)

8 से 10 लाख पर्यटन आने का अनुमान

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार देव दीपावली को भव्य बनाने के लिए 12 लाख दीपों से घाटों को सर आप बोर करेगी। जिसमें से 1 लाख डीप गाय के गोबर से निर्मित हैं। घाटों की साफ सफाई करके तिरंगा स्पायरल लाइटिंग से शहर के सभी घाट सजाए गए हैं। देव दीपावली के खास अवसर पर 8 से 10 लाख पर्यटन को के आने का अनुमान लगाया गया है। जिसको देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस साल देव दीपावली देखने के लिए 70 देश के राजदूत, डेलिगेट्स और परिवार के लोग आ रहे हैं। सीएम योगी के नेतृत्व में मेहमान देव दीपावली देखेंगे।

जलाएं जाएंगे 21 लाख से भी ज्यादा दीप

उत्तरवाहिन गंगा तट पर 85 घाटों की श्रृंखला पर इस साल योगी सरकार की तरफ से 12 लाख और जन सहभागिता से मिलकर कुल 21 लाख से भी ज्यादा दीप काशीवासी घाटों, कुंडों, तालाबों और सरोवरों पर जलाए जाएंगे। गंगा पार रेत पर भी दीपक से रोशन होगा। इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए लाखों  पर्यटक काशी आएंगे।

ALSO READ:

IND vs AUS Final: रोहित को आई माही की याद, आंखों में नमी-ज़ुबाँ पर धोनी 

Uttarkashi Tunnel Accident: टनल में फँसे सभी मजदूरों को PM मोदी का खास मैसेज

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular