Friday, May 17, 2024
HomeAasthaDev Uthani Ekadashi 2023: भगवान विष्णु का पाना है आशीर्वाद तो देवउठनी...

Dev Uthani Ekadashi 2023: भगवान विष्णु का पाना है आशीर्वाद तो देवउठनी एकादशी पर इन चीजों का करें दान

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Dev Uthani Ekadashi 2023: सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। इस विशेष दिन पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागृत होते हैं। शास्त्रों में देवउठनी एकादशी दिन से मांगलिक कार्य करने का विधान है। धार्मिक मत है कि देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। बता दें कि हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी मनाई जाती है। इस वर्ष 23 नवंबर को देवउठनी एकादशी है। अगर आप भी भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो देवउठनी एकादशी पर राशि अनुसार इन चीजों का दान करें।

राशि के अनुसार करें दान

  1. मेष राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा-दृष्टि पाने के लिए देवउठनी एकादशी पर लाल मिर्च, लाल मिठाई और मसूर दाल का दान करें।
  2. वृषभ राशि के जातक विष्णु जी की का आशीर्वाद पाने के लिए देवउठनी पर दूध, दही, चावल और चीनी का दान करें।
  3. मिथुन राशि के जातक देवउठनी एकादशी पर हरी सब्जियों का दान करें। साथ ही गाय को चारा खिलाएं।
  4. कर्क राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए देवउठनी एकादशी पर सफेद रंग के वस्त्र का दान करें। साथ ही जरूरतमंदों को भोजन कराएं।
  5. सिंह राशि के जातक देवउठनी एकादशी पर गेहूं, मूंग दाल, गुड़ और मूंगफली का दान करें। ऐसा करने से सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं।
  6. कन्या राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए विवाहित महिलाओं को हरे रंग की साड़ी दान में दें।
  7. तुला राशि के जातक जगत के पालनहार नारायण की कृपा पाने के लिए चावल, चीनी और दूध का दान करें।
  8. वृश्चिक राशि के जातक देवउठनी एकादशी पर भगवान नारायण को प्रसन्न करने के लिए गुड़, चिक्की और लाल वस्त्र का दान करें।
  9. धनु राशि के जातक भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने हेतु केसर युक्त दूध राहगीरों को पिलाएं। साथ ही पीले रंग के फल का दान करें।
  10. मकर राशि के जातक भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने हेतु देवउठनी एकादशी पर धन का दान करें।
  11. कुंभ राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए देवउठनी एकादशी पर गर्म कपड़ों का दान करें। आप कंबल, स्वेटर और चादर का दान कर सकते हैं।
  12. मीन राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए देवउठनी एकादशी पर पीले रंग के वस्त्र, केला, केसर, चने की दाल आदि चीजों का दान करें।

ALSO READ:

IND vs AUS Final: रोहित को आई माही की याद, आंखों में नमी-ज़ुबाँ पर धोनी 

Uttarkashi Tunnel Accident: टनल में फँसे सभी मजदूरों को PM मोदी का खास मैसेज

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular