Friday, July 5, 2024
Homeउत्तराखंडDharchula: नेपालियों ने किया भारतीय मजदूरों पर पत्थरबाजी, काली नदी पर बन...

Dharchula: नेपालियों ने किया भारतीय मजदूरों पर पत्थरबाजी, काली नदी पर बन रहे तटबंध का कर रहे विरोध

- Advertisement -

Dharchula

इंडिया न्यूज,  (Uttarakhand): उत्तराखंड के भारत-नेपाल सीमा पर पत्थरबाजी की खबर सामने आई है। यहां रविवार की शाम नेपाल की ओर से भारतीय मजदूरों पर पत्थर फेकें गए हैं। ये भारतीय मजदूर काली नदी पर तटबंध का निर्माण कार्य कर रहे थे। निर्माण कार्य में लगे मजदूरों में मची अफरा-तफरी मच गई। वहीं पत्थरबाजी से एक मजदूर घायल हुआ है। ये पत्थरबाजी की घटना धारचूला क्षेत्र की बताई जा रही है।

नेपाल के लोग कर रहे तटबंध विरोध
यहां काली नदी के एक किनारे पर भारत है और दूसरी ओर नेपाल है। भारत इस नदी के पास अपने इलाके में तटबंध का निर्माण कर रहा है, लेकिन नेपाल की ओर से कई लोग इसका विरोध कर रहे हैं। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि इस तटबंध के बनने से उनकी ओर काली नदी से कटाव हो जाएगा। तटबंध का निर्माण कर रहे मजदूरों पर पत्थरबाजी करने के बाद तनाव की स्थिति बन गई है। वहीं अंतरराष्ट्रीय झूला पुल का आवागमन बंद हो जाने से दोनों देशों के बीच का आवागमन बंद हो गया हैं, जिसकी वजह से तमाम लोग फंसे हुए हैं। वहीं पत्थरबाजी की घटना से नाराज धारचूला क्षेत्र के लोगों ने अराजक तत्वों से अब सख्ती से निपटने की मांग उठाई है।

यह भी पढ़ें: देहरादून राजभवन के बाहर प्रदर्शन से सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत, लगाई गयी धारा 144

Connect Us Facebook | Twitter
SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular