होम / Bageshwar News: हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई ईद, मुसलिम भाईयों ने देश में खुशहाली के लिए दुवा मांगी

Bageshwar News: हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई ईद, मुसलिम भाईयों ने देश में खुशहाली के लिए दुवा मांगी

• LAST UPDATED : April 22, 2023

INDIA NEWS (इंडिया न्यूज़), बागेश्वर : बागेश्वर के काजी ने बागेश्वर और हिन्दूस्तान में बसने वाले सभी लोगों को ईद कि मुबारक देते हुये, अल्लाह से तमाम बदनजरी से हिन्दुस्तान को बचाये रखने की अल्ला से इबादत की।

खबर में खास:-

  • हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई ईद
  • मुस्लिम भाईयों ने गले लगकर ईद की बधाई दी
  • तमाम बदनजरी से हिन्दुस्तान को बचाये रखे- काजी

मुस्लिम भाईयों ने गले लगकर ईद की बधाई दी

आज पूरे देश और दुनिया में ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है। इसके साथ ही जनपद बागेश्वर में भी ईद कि नमाज शांति पूर्वक रुप से सम्पन्न हुई। ईद-उल-फितर यानी मीठी ईद का त्योहार बागेश्वर में भी मुस्लिम भाईयों द्वारा बड़ी ही धूम धाम कें साथ मनाया जा रहा हैं। बागेश्वर के भुरचुनिया क्षेत्र में बागेश्वर के सैकड़ों मुसलिम भाईयों ने देश में अमन, चैन और खुशहाली के लिए अल्लाह से इबादत करते हुए दुवा मांगी। इस दौरान मुस्लिम भाईयों ने एक दूसरे कें गले लगकर ईद की एक दूसरे को बधाई भी दी।

तमाम बदनजरी से हिन्दुस्तान को बचाये रखे- काजी

बता दें, बागेश्वर के काजी और ईमाम मुक्ति मौहम्मद विलाल काशमी का कहना है, कि ऊपर वाले का करम है, कि बागेश्वर शहर में ईद का पर्व शांति व्यवस्था से मनाया गया। बागेश्वर के काजी ने बागेश्वर और हिन्दूस्तान में बसने वाले सभी लोगों को ईद कि मुबारक देते हुये, अल्लाह से इबादत कि गयी है, कि तमाम बदनजरी से हिन्दुस्तान को बचाये रखे। उन्होंने बताया कि बागेश्वर प्रशासन ने ईद पर्व पर अच्छी व्यवस्था कि गयी।

Also Read: Haridwar News: चार धाम यात्रा के पहले ही दिन दिखी व्यवस्थाएं फेल, अन्य राज्यों से आए यात्रियों ने जमकर किया हंगामा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox