Hemkund Sahib Yatra: हेमकुंड साहिब यात्रा अपने चरम पर, मौसम खुलते ही तीर्थयात्रियों में दिखा उत्साह

India News(इंडिया न्यूज़), चमोली “ Hemkund Sahib Yatra” : मौसम खुलते ही हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अपने चरम पर पहुंचने लगी है। बता दें, रविवार को करीब 1700 तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचे थे। इसके साथ ही अटलाकुड़ी ग्लेशियर से हेमकुंड साहिब तक तीन किलोमीटर क्षेत्र में बर्फ के बीच तीर्थयात्री एक दूसरे का हाथ पकड़कर आगे बढ़ते दिखे।

हिमसरोवर अभी भी बर्फ से ढका हुआ

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा को लेकर यात्रियों में काफी उत्साह बना हुआ है। दो दिन से खराब मौसम के चलते रविवार को मौसम जैसे ही खुला तो हेमकुंड साहिब की यात्रा करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ गई। इसके साथ ही तीर्थ यात्री अटलाकोटी से हेमकुंड साहिब मार्ग पर बर्फ का दीदार करते हुए हेमकुंड साहिब की यात्रा करने पहुंच रहे हैं। हेमकुंड साहिब में इस वर्ष मौसम के खराब होने के बाद सीधे बर्फबारी हो रही है।हाल कुछ इस कदर है कि हेमकुंड साहिब में हिमसरोवर अभी भी बर्फ से ढका हुआ है।

आज से प्रदेश में बारिश होने के आसार

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज से पर्वतीय इलाकों में मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग ने छह जिलों में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा ,चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में तेज गर्जना के साथ बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा इन इलाकों में तेज गर्जना के साथ 70 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, मैदानी इलाकों में भी जल्द ही लोगों को बारिश से राहत मिलेगी।

एक जून तक येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 29 मई से एक जून तक पर्वतीय इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें, प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों से लेकर मैदानों तक लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कुछ जगहों में तेज बौछारें और बिजली चमकने के साथ झोंकेदार हवाएं चल चकती हैं। इसके साथ ही इन हवाओं की गति 70 से 80 किमी प्रति घंटा हो सकती है। वहीं, नैनीताल, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी।

Also Read: Uttarakhand Weather: आज से पहाड़ों में बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की आशंका, ऑरेंज अलर्ट जारी

Aarti Bisht

आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago