होम / June Horoscope 2023: बुध के बाद अब सूर्य, शनि की बदलेगी चाल, इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

June Horoscope 2023: बुध के बाद अब सूर्य, शनि की बदलेगी चाल, इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

• LAST UPDATED : June 8, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), June Horoscope 2023 : नौ ग्रहों के पिता सूर्य एक साल बाद 15 जून 2023 को शाम 6:07 बजे मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य एक माह तक मिथुन राशि में रहे। जिसके चलते सूर्यदेव 15 जून को मिथुन राशि में गोचर करने वाले हैं। बता दें, इस दिन सूर्य शाम करीब 6 बजकर 7 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मिथुन राशि में सूर्य देव के रथ की गति इन 5 राशियों को लाभ देने वाली है। तो चलिए जानते हैं सूर्य गोचर किन राशियों को लाभ देने जा रहा है।

5 राशियों को लाभ:-

वृषभ :-

धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश से लाभ होगा। नौकरी पेशी जातकों की आय बढ़ सकती है।

मिथुन :-

जून में चार बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन का लाभ मिथुन राशि वालों को भी मिलेगा। इस दौरान छात्र अगर एकाग्रता के साथ काम करेंगे तो अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वहीं सूर्य की कृपा से भाग्य का साथ मिलेगा और आप जिस परिणाम की प्रतिक्षा कर रहे थे, वह भी प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति की बात करें तो मिथुन राशि वालों को धन बचत करने में सफल होंगे और ज्यादा से ज्यादा ध्यान पैसा कमाने पर रहेगा।

 

सिंह :-

धन लाभ के योग बनेंगे। आपसी संबंध सुधरेंगे। सामाजिक तौर पर यह समय आपके परिवार को उन्नति दिलाएगा। सिंह राशि के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। नौकरी की तैयारी में जुटे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या :-

कन्या राशि वालों को ग्रहों के राशि परिवर्तन से जून में भाग्य का साथ मिलेगा। पारिवारिक लोगों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बनाएंगे। इस अवधि में आपको निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा और अपने कार्यों को भी पूरा कर जाएंगे। कन्या राशि वालों को सरकारी योजनाओं से भी लाभ मिलने की संभावना बन रही है। माता पिता के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं और भूमि व वाहन खरीदने की इच्छा भी पूरी होगी।

कुंभ:-

व्यवसाय में उन्नति के योग बनते दिख रहे हैं। आय के नए स्रोत उत्पन्न हो सकते हैं। खर्च में कमी आएगी।

Also Read:Uttarakhand Weather: प्रदेश के छह जिलों में बारिश के आसार, मैदानी इलाकों में गर्मी का तांडव जारी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox