होम / Moon Venus Conjunction : रात में दिखा कुछ ऐसा नजारा! चंद्रमा के पास चमकता दिखा शुक्र, ज्योतिषों ने बताया बेहद शुभ

Moon Venus Conjunction : रात में दिखा कुछ ऐसा नजारा! चंद्रमा के पास चमकता दिखा शुक्र, ज्योतिषों ने बताया बेहद शुभ

• LAST UPDATED : March 25, 2023

इंडिया न्यूज: (Venus seen shining near the moon): देश के अलग-अलग हिस्सों में बहुत सालों बाद चांद की इस अद्भुत दृश्य को देखा गया। जब चंद्रमा के पास चमकता हुआ शुक्र ग्रह नजर आया है। बता दें की चांद के साथ निकले शुक्र तारे को देखने और इस खूबसूरत नजारे को कैमरे में कैद करने की होड़ मची रही।

एसे में परिक्रमा करता हुआ पृथ्वी का उपग्रह चंद्रमा शुक्रवार की शाम शुक्र के साथ आपस में जोड़ी बनाते हुए दिखाई दिया। वहीं इस अद्भुत नजारे को लोगों ने कैमरों में भी कैद किया। जहां सोशल मीडिया पर भी चांद की तस्वीर और वीडियो वायरल होती रही।

खबर में खासः-

  • चंद्रमा के पास चमकता हुआ शुक्र ग्रह नजर आया
  • हर कोई उतावला था इस खगोलीय को देखने के लिए
  • लोगों ने कहा मां ने दिया दर्शन!
  • चांद के साथ शुक्र तारे को जोड़ी बनाते देखा गया

हर कोई उतावला था इस खगोलीय को देखने के लिए

बता दें की पृथ्वी का उपग्रह चंद्रमा शुक्रवार की शाम को शुक्र के साथ नजर आया। जहां सोशल मीडिया पर भी चांद की तस्वीरें और वीडियो बहुत वायरल होती दिखी। वहीं इस खगोलीय घटना के खूबसूरत नजारे को देखने के लिए हर कोई उतावला नजर आया। जहां चांद के साथ तारे के ऐसे निराले अंदाज बहुत कम देखने को मिलते हैं।

लोगों ने कहा मां ने दिया दर्शन!

जैसे की आप जानते है की कल यानी शुक्रवार को चैती नवरात्रें का तीसरा दिन था,  जहां भक्तो ने मां चंद्रघंटा की पूजा की। वहीं लोगों का मानना है कि इस पावन मौके पर मां चंद्रघटा ने अपने भक्तों को एसे रुप में आकर दर्शन दिया है। दरअसल बाबा वृद्धेश्वर नाथ के एक पुरोहित ने बताया है कि मां चंद्रघंटा का स्वरूप आकाश में दिखा। यह जरूर खगोलीय घटना है लेकिन मां चंद्रघंटा के साक्षात दर्शन से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

चांद के साथ शुक्र तारे को जोड़ी बनाते देखा गया

दरअसल बताया जा रहा है कि इनमें से वीनस अठ्ठारह करोड़ बावन लाख किलो मीटर दूर था और माइनस 3.98 मैग्निट्यूड से चमक रहा था। वहीं चंद्रमा 3 लाख 79 हज़ार किमी दूर था। दूर रहते हुए दस प्रतिशत चमक के साथ था। जहां दूरी में इतना बड़ा अंतर होते हुए भी इनका कोण पृथ्वी से देखने पर इस प्रकार था, कि वे जोड़ी बनाते नज़र आ रहे थे।

ये भी पढ़ें- Pradeep Sarkar Death : 68 साल की उम्र में हुआ ‘परिणीता’ के डायरेक्टर प्रदीप सरकार का निधन, जानिए पूरी खबर

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox