होम / Varanasi: पहली बार काशी में श्रीअन्न से सजा श्याम प्रभु का दरबार, श्याम झूलनोत्सव का हुआ शुभांरभ

Varanasi: पहली बार काशी में श्रीअन्न से सजा श्याम प्रभु का दरबार, श्याम झूलनोत्सव का हुआ शुभांरभ

• LAST UPDATED : August 11, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), Varanasi: पहली बार काशी में श्रीअन्न से श्याम प्रभु का दरबार सजाया गया है। वहीं धूमधाम से 53वां श्याम झूलनोत्सव का शुभांरभ किया गया। नर्वदेश्वर महादेव के रुद्राभिषेक से झूलनोत्सव की शुरूआत की गयी।

श्रीअन्न से सजाया गया 

सावन महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर महमूरगंज स्थित शुभम लॉन में दो दिवसीय 53वां श्याम झूलनोत्सव का शुभांरभ हुआ। झूलनोत्सव का शुभारंभ प्रातःकाल नर्वदेश्वर महादेव के रुद्राभिषेक से हुआ। इसके बाद श्याम मंडल के अध्यक्ष दीपक बजाज और उमा बजाज ने श्याम प्रभु को महादेव की गोद में झूले पर विराजमान कराया गया।

खाटू श्याम के दरबार को श्रीअन्न से सजाया गया। शाम छह बजे संस्था के अध्यक्ष दीपक बजाज, समाजसेवी रमेश कुमार चौधरी और राजेश तुलस्यान ने अखंड ज्योति जलाकर श्याम प्रभु को छप्पन भोग लगाया। झांकी दर्शन भक्त निहाल हो गए।

बाहर से आये कारीगर 

काशी में पहली बार श्याम झूलनोत्सव में कोलकाता, मुंबई व दिल्ली के कारीगरों ने बावा दरवार को बाजरा, जौ, राजमा, रागी, मोठ आदि मोटे अनाजों और देसी-विदेशी फूलों से सजाया। दो दिवसीय महोत्सव के पहले दिन देश भर से आई 30 से अधिक श्याम मंडलियों भजनों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर उमाशंकर अग्रवाल, अजय खेमका, सुरेश तुलस्यान, वैजनाथ भालोटिया, पंकज तोदी मौजूद रहे।

ALSO READ: Ramnagar News: कार और स्कूटी में जबरदस्त टक्कर, एक की दर्दनाक मौत, जानें पूरी खबर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox