धर्म -अध्यात्म

रावण के वध के बाद क्या थी श्री राम की इच्छा, जानिए यहाँ

India News (इंडिया न्यूज़), Dussehra 2023: दशहरे का पर्व आश्विन माह के उत्तरार्ध में नवरात्र के बाद मनाया जाता है। हमारे देश में दशहरा बहुत धुमधाम से मनाया जाता है। दशहरे पर बुराई पर अच्छाई की जीत होती है। मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने रावण का वध किया था। इस दिन सभी लोग एक साथ मिठाइयां बांटकर उत्सव का आनंद लेते हैं, जिससे सामाजिक एकता की भावना को भी बल मिलता है। इस उत्सव पर रंग-बिरंगे जुलूस, रावण के पुतलों का दहन याद दिलाता हैं कि दृढ़ संकल्प और विश्वास से बुराई पर अच्छाई की जीत होती है।

आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु ने यूट्यूब चैनल सद्गुरु लाइफ द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में बताया कि कैसे रावण पर भगवान राम की जीत और सीता के बचाव के बाद लंका से अयोध्या लौटने की उनकी यात्रा में अप्रत्याशित मोड़ आया। श्री राम ने अयोध्या में जाने की बजाय हिमालय जाने की इच्छा व्यक्त की। भाई लक्ष्मण के द्वारा प्रश्न करन पर राम जी ने उत्तर में कहा कि हर व्यक्ति के चरित्र में कई पहलू होते हैं। अब वह समय है कि सराहनीय गुणों के सागर रावण के वध का पश्चाताप किया जाए।

रावण के प्रति सबका क्या हैं तर्क?

आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु बताते हैं कि भगवान राम, जिन्होंने सीता को रावण से बचाने के लिए एक सेना इकट्ठी की थी, बाद में उन्होंने रावण को मारने के लिए माफी मांगी और  इसका श्रेय अपने व्यक्तित्व में से एक दुर्गुण को दिया। कई लोगों का मानना है कि वह रावण ही था, जिसने शिव तांडव स्तोत्रम् लिखा था। कुछ लोग यह भी तर्क देते हैं कि वह सीता की पसंद का सम्मान करता था, बंधक बनाए रखने के दौरान उन्हें एक बार भी छूआ तक नहीं था। सद्गुरु कहते हैं कि लोग जटिल हैं और हमें उन्हें आंकने या उन पर लेबल लगाने से बचना चाहिए।

व्यक्ति हर समय एक जैसा नहीं होता

सद्गुरु बताते हैं कि अलग-अलग क्षणों में हमारी भावनाएं कैसे नियंत्रित हो सकती हैं। हम क्रोधित, ईर्ष्यालु, उदास, प्रेमपूर्ण यहां तक विभिन्न स्थितियों में सुंदरता देख सकते हैं। कहा कि लोग तुरंत निर्णय ले लेते हैं। जब हम किसी को कुछ ऐसा करते हुए देखते हैं जो हमें नापसंद है तो हम अक्सर उसे बुरा, ईर्ष्यालु या बहुत क्रोधी करार देते हैं। दूसरी ओर  समझना जरूरी है कि कोई भी व्यक्ति हर समय एक जैसा नहीं होता।

रावण के गुण को पहचानना राम की बुद्धिमत्ता का परिणाम

श्री राम ने रावण के चरित्र के एक सुंदर पहलू को पहचानना उनकी गहन बुद्धिमत्ता को दर्शाता है। सद्गुरु कहते है कि एक गुलाब के पौधे में गुलाब की तुलना में अधिक कांटे होते हैं, लेकिन हम फिर भी इसे गुलाब का पौधा ही कहते हैं, कांटेदार पौधा नहीं।

ALSO READ: 

Dussehra 2023: दशहरे के दिन कर लें ये 5 काम, बरसेगा पैसा ही पैसा 

CM योगी ने किया कन्या पूजन, सामने आईं दिलचस्प तस्वीरें 

नोएडा एयरपोर्ट के पास चाहिए अपने सपनों का घर? तो ये खबर आपके लिए है

Ritesh Mishra

रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago