Monday, July 8, 2024
Homefood tipsBad For Digestion: दूध के साथ ना लें ये चीजें, डाइजेशन हो...

Bad For Digestion: दूध के साथ ना लें ये चीजें, डाइजेशन हो सकता है खराब

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), Bad For Digestion : हेल्दी खाना और हेल्दी रहना तो सभी चाहते हैं लेकिन कई बार जानकारी के अभाव में वो गलत चीजें एक साथ खा लेते हैं। जिसकी वजह से सेहत को फायदा होने की बजाय नुकसान होना शुरू हो जाता है। दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है। अक्सर लोग दूध को डाइट में इन सारी चीजों के साथ लेना पसंद करते हैं। लेकिन यह हेल्थ के लिए अच्छे नहीं होते। आयुर्वेद एक्सपर्ट के अनुसार दूध के साथ इन चीजों को कभी भी साथ में नहीं पीना चाहिए।

-दूध के साथ गुड़

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स का मानना है कि दूध के साथ गुड़ को लेना ठीक नहीं है। चीनी के ऑप्शन में अक्सर लोग गुड़ को दूध में मिठास के लिए डालते हैं। जो एक हेल्दी विकल्प हो सकता है लेकिन पाचन के लिए ये ठीक नहीं है। इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक दूध में गुड़ मिलाकर पीना डाइजेशन को खराब कर देता है।

-दूध के साथ फल

दूध के साथ खट्टे फलों को खाना तो पूरी तरह से मना है। जिसमे अंगूर, संतरा, स्ट्राबेरी जैसे फल शामिल है। दूध के साथ ऐसे फलों को खाना आपके पाचन को स्लो करता है। वहीं दूध से बने पदार्थों के साथ फ्रूट्स को खाना मना है। वहीं आयुर्वेद एक्सपर्ट के मुताबिक दूध से बने चीज के साथ फलों को खाना भी हेल्थ के लिए ठीक नहीं है। ये आपके डाइजेशन को खराब कर देता है।

-दूध के साथ तिल

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स का मानना है कि सफेद तिल को दूध के साथ लेना आपकी हेल्थ के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है। तिल के तेल को गेंहू के साथ खाना भी आयुर्वेद में सही नहीं माना जाता है।

-नारियल और दूध

नारियल को दूध के साथ नहीं लेना चाहिए। वहीं आयुर्वेद एक्सपर्ट्स का कहना है कि नारियल को दूध के साथ खाना पीना भी सेहत के लिए ठीक नहीं है।

-दही के साथ ना खाएं केला

आयुर्वेद में दही को केले के साथ खाना अच्छा नहीं माना जाता है। इससे आपकी पाचन क्रिया खराब हो सकती है।

Read more: जानें कौन से हैं ऐसे फूड्स जो बढ़ा सकते हैं आपके स्ट्रेस लेवल को….

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular