Friday, July 5, 2024
Homeउत्तराखंडDoon Delhi Vande Bharat: शताब्दी एक्सप्रेस से 40 रुपये अधिक किराया देकर...

Doon Delhi Vande Bharat: शताब्दी एक्सप्रेस से 40 रुपये अधिक किराया देकर पहुंच जाएंगे दिल्ली, पढ़ें किराया सूची

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़)Doon Delhi Vande Bharat: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किराया शताब्दी एक्सप्रेस के मुकाबले थोड़ा ज्यादा होगा। वंदे भारत में शताब्दी एक्सप्रेस से मात्र 40 रुपये ज्यादा देकर आनंद विहार तक सफर किया जा सकेगा। वहीं इकोनॉमी क्लास से सफर करने पर देहरादून से हरिद्वार व रूड़की जाने के लिए वंदे भारत में 185 रुपये अधिक खर्च करने होंगे। वहीं सहारनपुर लिए 215, मेरठ जाने के लिए 60, मुजफ्फरनगर के लिए 15 रुपये अधिक देकर वंदे भारत की यात्रा का आंनद उठा सकेगें। आनंद विहार जानें के लिए भी शताब्दी के मुकाबलें 80 रुपये ज्यादा देने होंगे।

ये है वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किराया

स्टेशन दूरी (किमी) इकनोमिक क्लास कुर्सी यान
देहरादून से हरिद्वार 52 955 540
देहरादून से सहारनपुर 128 1090 600
देहरादून से मुजफ्फरनगर 186 1300 705
देहरादून से मेरठ 242 1495 805
देहरादून से रुड़की 93 980 550
देहरादून से आनंद विहार टर्मिनल 302 1695 900
आनंद विहार टर्मिनल से देहरादून 302 1890 1065

चार घंटे 45 मिनट का होगा आनंद विहार का सफर

अगर बात समय की करें तो वंदे भारत देहरादून से चलने वाली सबसे तेज ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस से एक घंटे कम समय में दिल्ली पहुंचाएगी। वंदे भारत को केवल आनंद विहार तक ही चलाया जाएगा। यह ट्रेन यात्रा में चार घंटे 45 मिनट लेगी। सुबह सात बजे दून से चलकर वंदे भारत आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर सुबह 11.45 बजे पहुंचेगी। वंदे भारत ट्रेन को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के पास से धीमी गति से पास कराया जाएगा।

यह होगा ट्रेन का शेड्यूल

देहरादून से दिल्ली
स्टेशन- समय
देहरादून- 7.00 बजे
हरिद्वार- 8.04 बजे
रुड़की- 8.49 बजे
सहारनपुर- 9.27 बजे
मुजफ्फरगनर- 10.07 बजे
मेरठ- 10.37 बजे
आनंद विहार- 11.45 बजे

दिल्ली से देहरादून
आनंद विहार- शाम 5.20 बजे
मेरठ- 6.38
मुजफ्फरनगर- 7.08
सहारनपुर- 7.55
रुड़की- 8.31
हरिद्वार- 9.15
देहरादून- 10.35

ALSO READ: G20 Summit Uttarakhand: जी-20 समिट में 64 विदेशी मेहमान पहुंचे नरेंद्रनगर, कल से शुरू होगी एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular