Saturday, July 6, 2024
HomeCrime Newsलाइव वीडियो के दौरान शिक्षिका ने लगाया मौत को गले, बताई अपनी...

लाइव वीडियो के दौरान शिक्षिका ने लगाया मौत को गले, बताई अपनी आप बीती, आखिर क्यों ली खुद की जान?

- Advertisement -

Crime News U.P: यूपी के कासगंज जिले से हौरान करने वाली खबर आ रही है, यहा एक शिक्षिका ने ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग आकर खुद की जान ले ली। मरने से पहले शिक्षिका ने अपनी मौत का लाइव वीडियो रिकॉर्ड किया था। इस वीडियों में उसने अपना दर्द बयां किया। उसने जहर की गोलियां खा ली, जिसके कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई।  शिक्षिका द्वारा मौत से पहले बनाए गए वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में शिक्षिका कह रही है, ‘बाय मैं जा रही हूं। अब आप लोग खुश रहना। बहुत परेशान किया है न आप लोगों को। अब कभी परेशान नहीं करूंगी’।

मामला गंजडुडवारा कोतवाली क्षेत्र के नॉर्मल कालोनी का है। यहां के निवासी महेंद्र सिंह की पत्नी रंजना, स्वतंत्रता सेनानी श्याम बाबू वैदिक कन्या इंटर कालेज में पढ़ाती थीं। शुक्रवार की दोपहर वह घर पर बेसुध स्थिति में मिली। परिजनों ने देखा तो उसे निजी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कर रही है घटनास्थल का निरीक्षण

सूत्रों के अनुसार जानकारी पर आस-पास के लोग भी एकत्रित हो गए। खबर पाकर मायके के लोग भी पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। मौजूद लोगों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर फ्रिंगर प्रिंट सहित अन्य साक्ष्य जुटाए।

आरोपी गिरफ्तारी के लिए भेजे गए जेल

कोतवाल हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि शिक्षिका के पिता ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में पति महेंद्र सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।

दहेज में पांच लाख रुपये की थी मांग

रंजना के पिता धर्मेंद्र निवासी जोगा बेवर, मैनपुरी ने पति महेंद्र, ससुर नेकसेलाल, सास मंजू, नंद अलका, गुड्डी देवी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। बताया कि उन्होंने शिक्षिका बेटी रंजना की शादी 2016 में महेंद्र के साथ की थी। शादी के बाद से ही पति और अन्य ससुरालीजन उससे दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इसके लिए बेटी को आए दिन प्रताड़ित करने लगे। कई बार समझाया लेकिन नहीं माने। वह रंजना का उत्पीड़न करते रहे। इसी वजह से बेटी आत्महत्या कर ली।

ये भी पढ़े:- MLA Irfan Solanki: कोर्ट की पेशी से परेशान हुए इरफान सोलंकी, रोजा का हवाला देकर लगाई गुहार

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular