Wednesday, July 3, 2024
HomeFestivalsDussehra 2023: दशहरे के दिन कर लें ये 5 काम, बरसेगा पैसा...

Dussehra 2023: दशहरे के दिन कर लें ये 5 काम, बरसेगा पैसा ही पैसा

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Dussehra 2023: भारत में दशहरा का त्योहार भारतवर्ष में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल दशहरा को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। लोगो का मानना है कि इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था। इसलिए दशहरे के त्योहार को अधर्म पर धर्म की जीत के रुप में मनाया जाता है। दशहरा के दिन रावण समेत उसके भाई कुंभकर्ण और बेटे इंद्रजीत के पुतलों का दहन करते हैं।

शुभ मुहूर्त

दशहरा के दिन रावण का पुतला दहन किया जाता है। बता दें कि लोग इस त्योहार को अधर्म पर धर्म की जीत के तौर पर मनाते है। इस साल रावण दहन 24 अक्टूबर 2023 दिन किया जाएगा। साथ ही  शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 43 मिनट के बाद है।

करें ये 5 काम

दान करें

क्या आप आर्थिक तंगी, कर्ज से परेशान हैं? ऐसे में आपको दशहरे के दिन दान जरूर करना चाहिए।  आस-पास केे किसी मंदिर की साफ सफाई करें। ऐसा करने से आपके जीवन में धन संबंधी परेशानी दूर हो सकती है।

रावण दहन के बाद राख लाएं

मान्यता है कि, रावण दहन होने के बाद उसकी राख लाना बेहद शुभ माना जाता है। राख को आप अपने घर की तिजोरी में रखें। ऐसा करने से आपके कारोबार में बरकत होगी।

नीलकंठ पक्षी का दर्शन

दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी का दर्शन बताता है कि आपका शुभ समय शुरू होने वाला है। यह निकट भविष्य में आपके जीवन में कष्टों के खत्म होने का संकेत देता है। मान्यता के अनुसार अगर आपको नीलकंठ पक्षी नजर आता है, तो आपका रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

इस पौधे की करें पूजा

मान्यता है कि अपराजिता के पौधे की पूजा करना शुभ होता है। इससे दुश्मनों का नाश होता है। जो आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने के लिए कोशिश कर रहें है। उनका प्रयास असफल होता है।

शिव जी को प्रिय है ये पौधा

लोगो का माना है कि शमी का पौधा भगवान शिव को प्रिय है। दशहरे के दिन इस पौधे की पूजा करने से कुंडली में शनि दोष को दूर किया जा सकता है। इसलिए दशहरे के दिन शमी के पौधे का पूजन जरूर करें।

नोटयहां दी गई जानकारी सामान्‍य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। इंडिया न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:- 

आज सनी देओल का 66 वां जन्मदिन, जानिए एक्टर के जीवन से जुड़े दिलचस्प किस्से 

दिवाली पर CM योगी का तोहफा! लोगों के बैंक एकाउंट में जाएंगे इतने रुपए 

Moradabad: महिला के पति ने प्रेमी से कराया निकाह, 4 दिन बाद ही बनी मां

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular