Tuesday, July 16, 2024
HomeअपराधDutee Chand: भारतीय एथलीट दुती चंद डोप टेस्ट में हुई फ़ैल, अस्थायी...

Dutee Chand: भारतीय एथलीट दुती चंद डोप टेस्ट में हुई फ़ैल, अस्थायी तौर पर हुई निलंबित

एथलीट खिलाडी दुती चंद का डोप टेस्ट कराया गया जिसमे वो फेल हो गई हैं। उन्हें अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया गया है।

- Advertisement -

Sport News: राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने 18 जनवरी दिन बुधवार को प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन करने के जुर्म में भारत की स्टार एथलीट दुती चंद को अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया है। एथलीट दुती चंद(Dutee Chand) का डोप टेस्ट कराया गया जिसमे वो फेल हो गई हैं।

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने 5 दिसंबर 2023 को धाविका दुती चंद का सैंपल लिया था। जिसमें नाडा ने प्रतिबंधित पदार्थ अनाबोलिक स्टेरॉयड की मात्रा पाई है।

आपको बता दे 26 वर्षीय दुतीचंद ने 2018 एशियाई खेलों में 100 मीटर और 200 मीटर दोनों स्पर्धाओं में रजत पदक अपने नाम किया था। दुतीचंद ने राष्ट्रीय 100 मीटर रेस में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

नाडा के महानिदेशक ने क्या कहा?

नाडा के महानिदेशक नवीन अग्रवाल ने बताया कि एथलीट दुतीचंद के सैंपल में ‘एंडराइन’, ‘ओस्टारिन’ और लिगांड्रोल की मात्रा पाई गई है। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने अपने नोटिफिकेशन में इस बात की जानकारी दी।

also read- https://indianewsup.com/basti-news-pm-modi-will-start-the-second-phase-of-mp-khel-mahakumbh-today-in-basti-district/

भुवनेश्वर में दुती का सैंपल लिया गया था। दुती को डोपिंग के संभावित परिणामों के बारे पत्र भेज कर चेतावनी दे दी गई

दुती को सैंपल टेस्ट के पॉजिटिव होने की नहीं है खबर

पत्र में लिखा है कि ‘मैं आपको इस पत्र की सामग्री को ध्यान से पढ़ने के लिए आमंत्रित करता हूं जो एएएफ के संभावित परिणामों और परिणामी अनुशासनात्मक प्रक्रिया के रूप में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है।’

मीडिया के लोगो ने इस बारे में जब दुती से पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस सैंपल टेस्ट के पॉजिटिव होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। आपको बता दे डोपिंग टेस्ट में फेल होने पर दुती पर बैन लग सकता है।

अगर उन्हें दोषी पाया जाता है तो उन पर स्थायी बैन भी लगाया जा सकता है। अगर दुती पर पांच साल से ज्यादा का बैन लगता है तो उनका करियर खत्म हो जायेगा।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular